फिल्मी चक्कर

सरप्राइज! बागी 3 की टीम, सह-कलाकार टाइगर श्रॉफ और फैंस ने श्रद्धा कपूर के जन्मदिन को बनाया सबसे यादगार

“बागी 3” की कास्ट और टीम फ़िल्म के प्रचार में व्यस्त है और श्रद्धा का जन्मदिन हमेशा उनके प्रशंसकों के लिए एक बहुत ही खास दिन रहा है जो हर बार अभिनेत्री को सबसे खास तरीके से विश करना कभी नहीं भूलते है! इस बार, उनकी बागी 3 की टीम जिसमें टीम नाडियाडवाला, टाइगर श्रॉफ और फैंस सामूहिक रूप से शामिल थे, सभी ने मिलकर उन्हें एक ऐसा सरप्राइज दिया जिसने निश्चित रूप से इस साल के जन्मदिन को बेहद यादगार बना दिया है!

अभिनेत्री ने आज अपने जन्मदिन की शुरुआत करते हुए, एक एनजीओ में स्पेशल बच्चों के साथ कुछ समय बिताया था। इसके बाद, उनकी बागी 3 के सह-कलाकार टाइगर श्रॉफ एक विशेष सरप्राइज के साथ आए, जिसने निश्चित रूप से दिन को सबसे यादगार बना दिया! श्रद्धा ने पहले सुबह बच्चों के साथ और फिर बाद में टाइगर के साथ केक काटकर जन्मदिन सेलिब्रेट किया। यहीं नहीं, टीम नाडियाडवाला और टाइगर ने एक ग्रैंड सरप्राइज का इंतजाम किया था, जहां उनकी बागी के सह-कलाकार ने श्रद्धा की बिल्डिंग के नीचे उनके 100 सुपर उत्साहित प्रशंसकों को एकत्रित किया था।

इसके बाद, टाइगर और 40 डांसर्स श्रद्धा के घर के बाहर उनके तीन गानों पर एक फ़्लैश मोब परफॉर्म किया। इन खूबसूरत सरप्राइज ने निश्चित रूप से इस दिन को बहुत ही खास बना दिया है जहाँ इस प्यार की खुशी श्रद्धा के चेहरे पर साफ छलक रही थी और निश्चित रूप से यह उनके लिए एक यादगार जन्मदिन बन गया है।

प्रशंसकों और टीम के बीच पूरे दिन का उत्साह यह बयां करने के लिए काफ़ी है कि श्रद्धा बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, टाइगर निश्चित रूप से एक ऐसे सह-कलाकार हैं जिन्होंने यह सब मुमकिन कर दिखाया है! श्रद्धा इस हफ्ते बागी 3 के साथ रिलीज़ के लिए तैयार हैं जो पहले से ही सभी के बीच प्रशंसा का पात्र बनी हुई हैं।

वर्ष 2019 श्रद्धा के लिए सफ़ल वर्ष रहा है जहां अभिनेत्री ने बैक टू बैक सफल रिलीज के साथ अपने प्रशंसकों का खूब मनोरंजन किया था। बागी 3 इस हफ़्ते 6 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है जहां साजिद नाडियाडवाला की सफल फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के साथ टाइगर अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =