Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

कपिल देव ने मुजफ्फरनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचकर खिलाडियों को प्रोत्साहित किया

 मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मुजफ्फरनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंचकर खिलाडियों को प्रोत्साहित किया और जिला क्रीडा अधिकारी को उनकी समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिये।

आजकल की व्यस्त दिनचर्या मे खेल ही एक मात्र साधन है, जो मनोरंजन के साथ साथ हमारे विकास में सहायक है। यह हमारे शरीर को स्वस्थ एवं तंदुरुस्त बनाए रखता है। इसी के क्रम में आज प्रातः 06.30 बजे प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचकर वहाँ बैडमिंटन, वालीवाल, कुश्ती, बास्केटबॉल, क्रिकेट, दौड़ के खिलाडियों को खेल-कूद का महत्व समझाकर प्रोत्साहित किया।

मंत्री कपिल देव ने खिलाडियों को बताया कि खेलकूद मनुष्य के जीवन का एक अभिन्न अंग है। जीवन के अन्य कार्य कलापों के साथ-साथ खेल-कूद के लिए भी समय निकालना बहुत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आपने वह कहावत तो सुनी ही होगी ‘स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है’ यानी अगर आप शारीरिक परिश्रम और खेल-कूद में भाग लेंगे तो आप स्वस्थ रहेंगे और साथ ही आप अपने रोज के सभी कार्य सक्रिय रूप से कर पाएंगे। हम मनुष्य को मानसिक और शारीरिक दोनों प्रकार से स्वस्थ रहना बहुत ही आवश्यक होता है जिसमें खेल-कूद बहुत अहम भूमिका निभाते हैं।

स्टेडियम में उपस्थित खिलाडियों ने मंत्री को अपनी खेल संबंधी समस्याओं से अवगत कराया। मंत्री कपिल देव ने खिलाडियों को सभी संभव सुविधाएँ उपलब्ध कराने एवं खेल संबंधी उनकी समस्याओं के निस्तारण हेतु जिला क्रीडा अधिकारी को निर्देशित किया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 1 =