फिल्मी चक्कर

साजिद नाडियाडवाला और टाइगर श्रॉफ के हालिया मैगजीन शूट से अनदेखी तस्वीरें हुई रिलीज़

टाइगर और साजिद की जोड़ी ने 2014 में हीरोपंती के लिए हाथ मिलाया था और हमेशा बेहतरीन एक्शन दृश्यों का निर्माण किया है। और हाल ही में “बागी 3” के साथ इस जोड़ी ने एक बार फिर अपना जादू बिखेर दिया है जो अविस्मरणीय है और हर फिल्म के साथ एक्शन का बढ़ता स्तर, दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है।

बी-टाउन की पसंदीदा जोड़ी ने इस बार एक प्रमुख मैगज़ीन पर अपना जादू बिखेरा है जिसकी अनदेखी तस्वीरें देखकर आप भी मुरीद हो जाएंगे।टाइगर इस तस्वीर में आर्मी ग्रीन पुलओवर, स्ट्रिपड पेंट्स और सफ़ेद शूज के साथ अपने कूल और कैज़ुअल लुक में नज़र आ रहे है। 

वही, साजिद नाडियाडवाला को एक आसमानी नीले रंग के ब्लेज़र के साथ एक प्लैन सफेद टी शर्ट और क्लियर चश्मे में देखकर आप भी भौचक्के रह जाएंगे।यह पॉवर पैक जोड़ी डैपर अंदाज़ में पोज़ देते हुए नज़र आई जहां टाइगर ने पेंट्स के साथ काले ब्लेज़र और जूतों के साथ अपना लुक पूरा किया है। वही, साइलेंट शोमैन साजिद नाडियाडवाला ब्लेजर, नीले रंग की पैंट और काले जूतों के साथ चश्मा पहने हुए नज़र आये।

कुछ एक्शन स्किल्स की झलक देते हुए, टाइगर श्रॉफ ब्लू नीट, पैन्ट्स और सफेद जूते पहने हुए नज़र आ रहे है। वही, साजिद नाडियाडवाला एक ट्रेंच कोट पैंट और जूतों के साथ लेयर्ड काले रंग की नीट में पोज़ देते हुए नज़र आ रहे है।

मोनोक्रोमैटिक कलर स्कीम के साथ यह जोड़ी नीले रंग में नज़र आई जिसमें टाइगर ने सफेद रंग और साजिद नाडियाडवाला ने काले रंग के साथ यह लुक पूरा किया है।

एक परफ़ेक्ट पार्टी लुक और एक्शन की झलक देते हुए, यह जोड़ी सूट में ट्वीनिंग करते हुए नज़र आई जिसमें टाइगर ने बैंगनी रंग के जूतों के साथ और साजिद ने एक बौ के साथ अपने लुक में बदलाव किया है।

https://www.instagram.com/p/B9YncMhlVlC/?igshid=zr8ze2sudp5z

इस पावर पैक की जोड़ी ने हमेशा दर्शकों का मनोरंजन किया है और हीरोपंती से लेकर बागी 3 तक अपना जादू पैदा बिखेरने में सफ़ल रही है, जिसे अपनी हालिया रिलीज के लिए खूब सरहाया जा रहा है। 

https://www.instagram.com/p/B9Yu-m_AcxP/?igshid=kqv1fvavrrow

सबसे बड़ी एक्शन फ्रेंचाइजी में से एक “बागी 3” की तीसरी किस्त रिलीज़ हो गई है जो सकारात्मक समीक्षा के साथ सफलतापूर्वक दर्शकों का मनोरंजन कर रही है! और अब, यह जोड़ी “हीरोपंती 2” के साथ कुछ नया बनाने की प्रक्रिया में है जो 16 जुलाई 2021 में रिलीज होगी।

Editorial Desk

संपादकीय टीम अनुभवी पेशेवरों का एक विविध समूह है, जो मीडिया उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रतिबद्ध है। अकादमिक, पत्रकारिता, कानून और स्वास्थ्य सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ, प्रत्येक सदस्य अद्वितीय दृष्टिकोण और उच्च गुणवत्ता वाली सामग्री प्रदान करने के प्रति जुनून लाता है। टीम में वरिष्ठ संपादक, लेखक और विषय विशेषज्ञ शामिल हैं, जो व्यापक, समयबद्ध और आकर्षक लेख सुनिश्चित करते हैं। सार्थक वार्तालापों को बढ़ावा देने और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के लिए समर्पित, टीम समाज को प्रभावित करने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर पाठकों को अच्छी तरह से सूचित रखती है।

Editorial Desk has 428 posts and counting. See all posts by Editorial Desk

One thought on “साजिद नाडियाडवाला और टाइगर श्रॉफ के हालिया मैगजीन शूट से अनदेखी तस्वीरें हुई रिलीज़

  • Avatar Of Hairstyles Hairstyles

    Just wish to say your article is as amazing. The clarity for your put up is simply excellent and i can assume you are knowledgeable in this subject. Fine together with your permission allow me to clutch your RSS feed to keep up to date with imminent post. Thanks 1,000,000 and please continue the rewarding work.

    Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 14 =