Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मामला पकड़ में आया: बिना एआरटीओ के आदेश के जारी कर दी आरसी

मुजफ्फरनगर। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एआरटीओ आफिस में वाहनों के न्यू रजिस्ट्रेशन को लेकर बडा खेल हो गया। सैकड़ों वाहनों की आरसी बिना एआरटीओ के आदेश के जारी कर दी गई। मामला पकड़ में आया तो इस तरह की करीब 600 पत्रावली प्रकाश में आयी। एआरटीओ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए महिला बाबू से आरसी जारी करने वाला लॉगिन पासवर्ड छिन लिया है।

वहीं महिला बाबू को नोटिस भेजते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है। हालांकि चार-पांच पत्रावली बताकर इस मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। एआरटीओ आफिस में वाहनों के न्यू रजिस्ट्रेशन को लेकर एक बडा मामला पकड में आया है। पत्रावलियों पर संबंधित बाबू की रिपोर्ट तो लगवाई गई, लेकिन एआरटीओ से आदेश नहीं कराए गए। बिना एआरटीओ प्रशासन के आदेश के ही कार्यालय से आरसी जारी कर दी गई। यह मामला पिछले काफी समय से चला आ रहा है। इस मामले में अधिकांश पत्रावली ई रिक्शा से संबंधित है।

मामला एआरटीओ प्रशासन राजीव बंसल के संज्ञान में आया तो उन्होंने गोपनीय रूप से जांच पडताल कराई। ऑफिस में रखे रिकार्ड को खंगालने में करीब दो दिन का समय लगा। इस तरह की करीब 600 पत्रावली प्रकाश में आयी है, लेकिन इस मामले को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। मात्र चार-पांच पत्रावली बताकर मामले को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है।

एआरटीओ प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए महिला बाबू से लॉगिन पासवर्ड छीन लिया है और नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।

“इस तरह की कुछ पत्रावलियां प्रकाश में आई हैं, जिन पर मेरे आदेश नहीं कराए गए हैं। मेरे आदेश के बिना ही आरसी जारी कर दी गई हैं। पत्रावलियों को देखा गया है उनमें किसी प्रकार की कोई अनियमितता नहीं है, लेकिन संबंधित महिला लिपिक से लॉगिन पासवर्ड ले लिया गया है और नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।” राजीव बंसल, एआरटीओ प्रशासन

 

कहीं मोटी रिश्वत का खेल तो नहीं

मुजफ्फरनगर। एआरटीओ कार्यालय में बिना एआरटीओ के आदेश के जारी की गई वाहनों की आरसी को लेकर मोटी रिश्वत का खेल नजर आ रहा है। सूत्रों की मानें तो ई रिक्शाओं के रजिस्ट्रेशन कराने के लिए विभाग के अधिकारियों को मोटी रिश्वत जाती है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − eight =