Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar: फर्जी एमआरआई रिपोर्ट पर डीएम हुए गंभीर, जाँच कमेटी गठित, शीघ्र होगी प्रभावी कार्यवाही

Muzaffarnagar News: मेरठ के एक दैनिक समाचारपत्र के जिला प्रभारी की पत्नी की फर्जी एमआरआई रिपोर्ट के मामले को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए आरोपी चिकित्सक के खिलाफ जांच कमेटी गठित कर दी है और शीघ्र ही जांच कराकर दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाही का भरोसा दिलाया है। 

पत्रकार की पत्नी की फर्जी एमआरआई की रिपोर्ट तैयार करने के मामले में मीडिया सेन्टर के पदाधिकारियों ने आज जिलाधिकारी व एसपी से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें आरोपी एमआरआई संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किये जाने तथा गैर कानूनी तरीके से चल रहे इस एमआरआई सेन्टर को सीज किये जाने की मांग की गई। जिलाधिकारी ने तुरन्त एक्शन लेते हुए इस मामले में एक जांच कमेटी गठित करते हुए कार्रवाई किये जाने का आश्वासन दिया है। 

गौरतलब है कि एक दैनिक अखबार के ब्यूरोचीफ व उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त पत्रकार मिर्जा गुलजार बेग ने चिकित्सक की सलाह पर 1 अप्रैल 2022 को रेलवे रोड स्थित मुजफ्फरनगर इमेज सेन्टर पर एम0आर0आई0 कराया था। इस सेन्टर द्वारा जो रिपोर्ट दी गई, उसमें उनकी पत्नी की ओवरी व गर्भाशय को नार्मल दर्शाया गया था, जबकि यह गर्भाशय तीन वर्ष पूर्व आपरेशन के बाद निकाला जा चुका है।

इस मामले में जब मिर्जा गुलजार बेग द्वारा इसका विरोध जताया गया, तो हाॅस्पिटल के स्टाफ व चिकित्सक डॉक्टर सुभाष बालियान  द्वारा दुर्व्यवहार करते हुए उनका मोबाइल छीन लिया गया था जिसे बाद में वहां पहुंची पुलिस ने डॉक्टर के स्टाफ से बरामद कर पत्रकार को वापस सौंपा था।  इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस को तहरीर दी गई थी, परन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई थी, जिसको लेकर पत्रकारों में रोष व्याप्त था।

इस मामले में अनिल राॅयल  के निर्देशन में सोमवार को जिलाधिकारी व एसएसपी  से मिलकर ज्ञापन देने का निर्णय लिया गया। सोमवार को मीडिया सेन्टर के महामंत्री बिनेश पंवार के नेतृत्व में पत्रकार जिलाधिकारी कार्यालय पर एकत्रित हुए और जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह और एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय से मिलकर पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए कार्रवाई किये जाने की मांग की।  इस मामले में जिलाधिकारी ने तुरन्त एक्शन लेते हुए एक जांच कमेटी गठित कर दी है और आदेशित किया  है, शीघ्र इस मामले की जांच कर प्रभावी कार्रवाई की जाये। दूसरी ओर एसपी सिटी ने भी आरोपी चिकित्सक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराये जाने का आश्वासन पत्रकारों को दिया है।

इस दौरान बिनेश पंवार, अरशद राही, दिलशाद गनी, अनुज मुद्दगल, फल कुमार पंवार, रविंद्र सिंह, मोहम्मद शाहनवाज, भूपेंद्र सिंह, कुलदीप त्यागी, सुनील सैनी, अमरीश बालियान, डॉक्टर प्रवीन, सलाउद्दीन अब्बासी, आशु राणा, कृष्ण कांत , विजय मुंडे, नौशाद राव, नसीम सैफी, नूर मोहम्मद, काजी अमजद, डा. एमए तोमर, सरताज कुरेशी, आशीष गोयल, संजीव कुमार, अंकित, शारिक खान, नवनीत, हिमांशु, तनवीर मलिक,, इस्तेकार, मौहम्मद औसाफ, नीरज कुमार, विवेक अग्रवाल, अभिषेक चौधरी, नुकुल बालियान, कमल वालिया, जितेन्द्र ठाकुर, विपिन पंवार, शमशेर खान, संदीप रंजन आदि पत्रकार मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three − three =