कुख्यात अर्न्तजनपदीय शातिर लुटेरे आशीष बालियान व अनुज गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अर्न्तजनपदीय कुख्यात 02 शातिर अभियुक्तो को लूट की रकम के एक लाख तीस हजार रूपयों अवैध पिस्टर/तमंचा मय कारतूस आदि के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस लाईन स्थित सभागार मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने पत्रकारो से वार्ता करते हुए बताया कि एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते अपराधो पर रोकथाम व विभिन्न अपराधो मे शामिल/वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत नई मन्डी कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम ने गांधीनगर की तरफ कूकडा सब्जी मण्डी केपास से अर्न्तजनपदीय शातिर लुटेरे आशीष बालियान निवासी पुरबालियान व अनुज पुत्र राजेन्द्र सिह पुण्डीर निवासी दूधली चरथावल को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने बताया कि पूछताछ के दौरान अभियुक्तो ने बताया कि उन्होने अपने साथी के साथ मिलकर 6 फरवरी 2020 को अपने एक अन्य साथी के साथ भोपा रोड पैट्रोल पम्प से एक लाख 95 हजार रूपये की लूट की थी।
जिसमे लूट के 50 -50 हजार रूपये हिस्से मे आए थे। जिनमे से 35-35 हजार रूपये कुल 70 हजार रूपये बरामद किए। एक अन्य घटना 13 जनवरी 2020 को अभियुक्तगणो द्वारा की गई।
जिसमें उन्होने मन्सूरपुर क्षेत्र मे रिलायन्स पैट्रोल पम्प को लूटन का प्रयास किया था। एसपी सिटी ने बताया कि 9 उक्त बदमाशो ने 9 मार्च 2020 को कूकडा मण्डीमे व्यापारी प्रवीण बंसल की दुकान से 80 हजार रूपये अपने दो अन्य साथियो के लूट की घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस ने लूट के 60 हजार रूपये व घटना मे प्रयुक्त मोटर साईकिल बरामद की है। पकडे गए आरोपियो के खिलाफ थाना नई मन्डी,थाना मन्सूरपुर मे विभिन्न धाराओ मे मुकदमे दर्ज हैं।
अभियुक्तों को पकडने वाली टीम में इंस्पैक्टर नई मंडी दीपक चर्तुवेदी, इंस्पैक्टर एसओजी टीम संजीव यादव, एसआई संजय त्यागी, एसआई सुनील शर्मा एसओजी टीम, एसआई रविंद्र नागर, कां. कृष्णपाल, देवेश शर्मा, जोगेंद्र एसओजी, गुरनाम सिंह एसओजी, ब्रहमप्रकाश एसओजी, अमित चौहान एसओजी शामिल रहे।
