Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

युवक पर जानलेवा हमले के मामले में कार्यवाही की मांग

मुजफ्फरनगर। होली के दिन रामलीला टिल्ला पर कुछ युवकों द्वारा एक युवक पर जानलेवा हमले के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर मौहल्लवासियों ने एसएसपी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।

ज्ञात हो कि कोतवाली क्षेत्र के मौहल्ला रामलीला टिल्ला निवासी राजकुमार कश्यप उर्फ फौजी पर मौहल्ले के कुछ युवकों ने विवाद के चलते हमला बोलकर उसे चाकू से घायल कर दिया था

जिसे गम्भीर हालत में मेरठ रैफर कर दिया गया था। उल्लेखनीय है कि कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है लेकिन कुछ अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर घायल राजकुमार कश्यप उर्फ फौजी के परिजन व अन्य मौहल्लेवासियों ने एसएसपी कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया

एसपी सिटी सतपाल अंतिल को इस संबंध में शिकायती पत्र सौंपा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =