वैश्विक

Pakistan: ‘सुप्रीम’ फैसले से पहले विपक्ष ने बुलाई बैठक, बड़ा फैसला संभव

Pakistan में सियासी कुश्ती जारी है, कभी इमरान खान और उनके साथी विपक्षी दलों पर हमला बोल रहे हैं तो कभी विपक्षी दल इमरान पर अटैक करते हैं. विपक्षी दलों का कहना है कि अविश्वास प्रस्ताव को खारिज करने और सदन को भंग करने का फैसला सरासर गलत है. वे लोग इस फैसले को सुप्रीम कोर्ट में भी चुनौती दे चुके हैं.

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले सभी दल एक साथ मिलकर आज एक बैठक करेंगे और आगे की रणनीति बनाएंगे. एजेंडा विपक्षी दलों की यह बैठक आज इस्लामाबाद में दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी. इस बैठक में पीएमएल- एन, पीपीपी व अन्य दलों के नेता शामिल होंगे.

पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट में आज अविश्वास प्रस्ताव खारिज होने और सदन भंग होने के मामले पर फैसला आ सकता है. इस मामले में कल भी सुनवाई हुई थी. कल कोर्ट ने कहा था कि पाकिस्तान नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग नहीं कराना असंवैधानिक है. कोर्ट ने ये भी कहा कि अगर नियमों का उल्लंघन हुआ है तो वो नेशनल असेंबली में दखल दे सकता है. ऐसे में आज कोई बड़ा फैसला संभव है.

पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में मंगलवार को जो बहस हुई उसमें अदालत ने इमरान खान के खिलाफ लाये गए अविश्वास प्रस्ताव पर नेशनल असेंबली की कार्यवाही का रिकॉर्ड तलब किया.

गौरतलब है कि पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नेशनल असेंबली के डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी के असंवैधानिक फैसले के खिलाफ दायर मामले की सुनवाई बुधवार तक के लिए स्थगित कर दी थी.

डिप्टी स्पीकर कासिम सूरी ने रविवार को प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था. डिप्टी स्पीकर के इस कदम को विपक्ष ने आलोचना करते हुए संविधान का उल्लंघन बताया था.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + 7 =