उत्तर प्रदेश

Chandauli News: सड़क पर लड़कियों से छेड़खानी कर रील बनाते थे, गिरफ्तार

Chandauli News:  रील बनाकर छेड़खानी आतंक फैलाने वाले 2 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इनके ऊपर लड़कियों से छेड़खानी का भी आरोप है. इन शोहदों का एक गैंग है, जो सड़क पर लड़कियों संग छेड़खानी करने के साथ हथियारों को दिखाकर लोगों को आतंकित करते थे. पुलिस ने ये कार्रवाई ट्विटर पर पीड़िता द्वारा की गई शिकायत के बाद की है. 

दरअसल कुछ दिनों पहले पीड़िता युवती ने ट्विटर पर यूपी पुलिस, चन्दौली पुलिस और सकलडीहा सीओ अनिरुद्ध सिंह को टैग करते हुए एक वीडियो संदेश पोस्ट करते हुए शिकायत की थी.

जिसमें लिखा गया था कि क्या इन शोहदों पर पुलिस की नजर नहीं पड़ती है. जो आए दिन राह चलती लड़कियों पर कमेंट करते हैं और विरोध करने पर मारपीट भी करते है. इस पोस्ट में अनिल यादव, सुजित यादव और मोलू यादव का जिक्र किया गया था. यही नहीं पीड़िता ने ये भी कहा कि यदि इनपर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो हम कुछ कर लेंगे. जिसके बाद पुलिस ने भी सक्रियता बढ़ा दी. 

सकलडीहा सीओ अनिरुध्द सिंह ने इस शिकायत को चैलेंज के तौर लिया. पहले तो ट्विटर पर ही शिकायतकर्ता को कहा कि थोड़ा इंतजार करें. फिर चन्दौली पुलिस की तरफ से इनपर कार्रवाई का वादा किया और लिखा कि जल्द ही इनका मीम बनाता हूँ. जिसके बाद कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को इस रील बनाकर आतंक फैलाने वाले गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया.

सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि ये कुछ लड़कों का गैंग है जो रील बनाते है और लोगों में आतंक फैलाने का काम करते है. साथ ही कॉलेज के आसपास लड़कियों संग छेड़खानी करते है.

को ट्विटर के जरिए इसकी शिकायत मिली थी. जिस पर कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. अन्य साथियों की तलाश की जा रही है. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =