Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

फर्जी वारंट पर बेकसूर पिता-पुत्र को भेजा जेल, मामला खुला तो मची खलबली, फिर किया रिहा

Image Result For Arrest Fraudमुजफ्फरनगर। पुलिस ने बेकसूर पिता पुत्र को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। जांच में वारंट फर्जी निकलने पर खलबली मच गई।
मुजफ्फरनगर में पॉक्सो एक्ट अदालत के नाम से पिता पुत्र के खिलाफ फर्जी गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी कर दिया गया।

पुलिस ने भी बेकसूर पिता पुत्र को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। जांच में वारंट फर्जी निकलने पर खलबली मच गई तो, पिता पुत्र को रिहा कराया गया।
मामला मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली का है। गत सात मार्च को बुढ़ाना रोड चौकी प्रभारी एसआई सुरेश कुमार ने टीम के साथ गांव पीनना निवासी नैनसिंह (62) और उनके पुत्र सचिन को गिरफ्तार किया।

परिजनों को बताया कि इनके खिलाफ न्यायालय स्पेशल जज पॉक्सो एक्ट (एडीजे- 8) से एनबीडब्ल्यू जारी हुआ है। आठ मार्च को न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर-दो में पेश करके पिता पुत्र को जेल भेज दिया।

वहीं 13 मार्च को दोनों के अधिवक्ता के प्रार्थनापत्र पर पॉक्सो कोर्ट के लिपिक से आख्या तलब की गई तो, पता चला कि इनके खिलाफ कोई वाद ही लंबित नहीं है। कोर्ट लिपिक ने वारंट जारी करने से भी इनकार किया।

जिला जज राजीव शर्मा को अवगत कराने के बाद जेल में बंद पिता-पुत्र को 14 मार्च (शनिवार) को रिहा कराया गया। जज आंचल राना ने सिविल लाइंस थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और कूटरचित अभिलेख बनाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि फर्जी वारंट जारी होना गंभीर मामला है। जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen + three =