Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: प्रतिमाओं को खंडित करने पर हुआ हंगामा, पुलिस ने मामला कराया शांत

तितावी।(Muzaffarnagar News) थाना क्षेत्र के गांव बघरा स्थित मंदिर में देव प्रतिमाओं को खंडित किए जाने के बाद हंगामा हो गया। घटना से गुस्साए लोगों ने आरोपित को पीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। तनाव के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
बघरा के खटीकों वाले मंदिर में सोमवार सुबह करीब ८.३० बजे एक युवक भीतर घुस गया।

आरोप है कि युवक ने मंदिर में रखी देव प्रतिमाओं को खंडित कर दिया। जैसे ही मंदिर में मौजूद पुजारी तथा अन्य श्रद्धालुओं को इसकी जानकारी हुई तो हंगामा मच गया। गुस्साए लोगों ने आरोपी युवक को भी दबोच लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। इसके पुलिस को सौंप दिया गया।

आरोपी गैर सम्प्रदाय का बताया जा रहा है। तनाव की आशंका के मद्देनजर मंदिर तथा आस-पास के क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस तैनात किया गया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।तितावी थाना क्षेत्र के गांव बघरा स्थित खटीको वाले मंदिर में सवेरे के समय जब लोगों की आवाजाही चल रही थी और श्रद्धालु मंदिर में पूजा अर्चना कर आ जा रहे थे

उसी समय एक युवक अचानक से मंदिर में घुस गया और देव प्रतिमाओं को खंडित कर दिया। मंदिर में मौजूद पुजारी एवं अन्य श्रद्धालुओं ने जब देव प्रतिमाओं को खंडित कर रहे युवक को रोकने का प्रयास किया तो उनसे भी अभद्रता करने लगा

तो इस पर आरोपी युवक को दबोच लिया। घटना की जानकारी मिलते ही थाना पुलिस के हाथ पैर फूल गए और तत्काल मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

देव प्रतिमाओं को खंडित किए जाने की घटना की जानकारी मिलते ही हिंदू समाज के अनेक लोग घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21314 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − two =