Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भारत विकास परिषद, समृद्धि -दायित्व बोध समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भारत विकास परिषद, समृद्धि का दायित्व बोध समारोह स्थानीय गुप्ता रिसोर्ट में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरूआत सरस्वती वन्दना एवं नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा स्वागत नृत्य के साथ हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता विनोद संगल ने की। सचिव अनिल बंसल ने वर्ष २०२१-२२ के क्रिया-कलापों का ब्यौरा सदन के सामने प्रस्तुत किया।

कोरोनो काल होने के बावजूद बडी संख्या में अच्छे कार्यक्रमों के आयोजनों के लिए करतल ध्वनि से स्वागत किया गया। अध्यक्षीय सम्बोधन में अध्यक्ष विनोद संगल ने सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आने वाली टीम का स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष अरविन्द गुप्ता ने अपनी कार्यकारिणी के साथ शपथ ग्रहण करने के बाद अपने सम्बोधन में कहा कि इस वर्ष परिषद नये आयाम स्थापित करने का प्रयास करेगी।

परिषद का प्रयास रहेगा कि वह अपने मूल उद्देश्य समपर्क सहयोग संस्कार सेवा समर्पण के अन्तर्गत सभी कार्यक्रम जनहित में किये जायेंगे। इस वर्ष होने वाले कार्यक्रमों में मुख्य रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में मैडिकल कैम्प एवं आई कैम्प, राष्ट्रीय पर्व १५ अगस्त, २६ जनवरी पर एक शाम देश के नाम सांस्कृतिक आयोजन, डायमंड ऑफ दा सिटी के अन्तर्गत वोकेशनल अॅवार्ड, नगर पालिका परिषद के साथ मिलकर सफाई सप्ताह अभियान तथा बैस्ट वार्ड के अन्तर्गत कर्मचारियों का सम्मान शाहपुर स्थित नक्षत्र वाटिका का विकास में योगदान शहर के विभिन्न ऐतिहासिक मन्दिरों में आरती पूजन, न्यू एजुकेशन पॉलिसी एवं सामाजिक विषयों पर वार्ता, महिलाओं के लिए ब्यूटी एवं हैल्थ केयर विषय पर सेमिनार, गऊ सेवा के अन्तर्गत होने वाली बीमारियों पर वैक्सीन का प्रबन्ध, गरीबों को सिलाई मशीन एवं सिलाई केन्द्र की स्थापना, दरिद्र नारायण सेवा, नगर में विभिन्न स्थानों पर जल सेवा आदि कार्यक्रमों का आयोजन होगा।

मुख्य अतिथि के रूप में पधारे अनुराग दुबलिश (राष्ट्रीय मंत्री) ने परिषद द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की तथा नव निर्वाचत अध्यक्ष के द्वारा इस वर्ष किये जाने वाले कार्यक्रमों में गऊ सेवा, नक्षत्र वाटिका, एक शाम देश के नाम जैसे कार्यक्रमों की भूरी-भूरी प्रशंसा की तथा आशा व्यक्त की कि इस वर्ष परिषद प्रान्तीय स्तर पर पर्यावरण के सम्बन्ध में एक अच्छा कार्यक्रम करें।

सेवा कार्यों के अन्तर्गत गरीब एवं असहाय महिलाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए क्लब के सदस्यों द्वारा तीन सिलाई मशीनें भी इस अवसर पर वितरित की गई। प्रान्तीय सचिव डा० आर०के० सिंह ने सभी नये दायित्वधारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर शहर के दस से अधिक गणमान्य व्यक्तियों को सदस्यता प्रदान की गई।

प्रान्तीय महिला संयोजिका श्रीमति नीलम शर्मा जी ने अपने सम्बोधन में महिलाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की करते हुए कहा कि मुझे खुशी है कि समृद्धि शाखा की महिलाऐं

जनहित के कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेती है। कार्यवाहक प्रान्तीय अध्यक्ष नवीन सिंघल जी ने परिषद की गतिविधियों एवं उद्देश्यों पर चर्चा की। इस अवसर पर प्रान्तीय वित्त सचिव श्री अशोक गुप्ता के साथ शहर की विभिन्न परिषदों के पदाधिकारियों ने भी इस अवसर पर अपनी उपस्थिति प्रदान कर परिषद का गौरव बढ़ाया।

कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व अध्यक्ष श्री संदीप जैन ने किया। कार्यक्रम चौयरमैन डा० प्रवेश कुमार, सुमित रोहल, आशीष अग्रवाल एवं डा० विनोद वर्मा को सफल कार्यक्रम करने के लिए बधाई दी गई। सचिव पंकज बंसल एवं महिला संयोजिका अंजु मित्तल ने सभी आंगुतकों का आभार व्यक्त किया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21234 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + twelve =