उत्तर प्रदेश

Hathras News: पैरोल से फरार आरोपी मुखबिर की सटीक सूचना पर गिरफ्तार

Hathras News:जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में रेप के आरोप में जेल से पैरोल पर छूटे आरोपी ने 50 साल पहले ही अपनी चल-अचल संपत्ति को बेच दिया था. इसके बाद वह दिल्ली में नाम बदलकर कपड़े का व्यापार कर रहा था. मुखबिर की सटीक सूचना पर एसओजी टीम के साथ मिलकर हाथरस जंक्शन कोतवाली पुलिस ने फरार चल रहे 25 हजार के इनामी रघुनंदन को गिरफ्तार कर लिया.

हाथरस पुलिस अधीक्षक विनीत जयसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त रघुनंदन उर्फ रघुनी उपरोक्त वर्ष 1989 में माननीय उच्च न्यायालय प्रयागराज से पैरोल पर बाहर आने के बाद अपना घर, चल-अचल संपत्ति बेचकर फरार हो गया था. जिसके उपरांत अभियुक्त रघुनंदन उर्फ रघुनी उपरोक्त के बारे में कोई जानकारी गांव और अन्य लोगों को नहीं थी. पुलिस द्वारा अभियुक्त रघुनंदन उर्फ रघुनी उपरोक्त के ग्राम रतनगढ़ी में जानकारी की गई तो बताया गया कि अभियुक्त का कुछ पता नहीं है. गांव में आना-जाना नहीं हुआ शायद उसकी मृत्यु हो चुकी है.

जिसके उपरांत टीमों को जानकारी मिली कि अभियुक्त रघुनंदन उर्फ रघुनी उपरोक्त अपनी चल-अचल संपत्ति बेचकर अपनी पहचान छुपाकर अपने बच्चों सहित किराये के मकान में बुराड़ी संतनगर, दिल्ली में रह रहा है. वो दिल्ली में ही कपड़े की दुकान पर काम करता है और फरार होने के बाद कभी अपने गांव नहीं लौटा.

थाना हाथरस जंक्शन पुलिस द्वारा अभियुक्त को मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर बुराड़ी संतनगर, दिल्ली से गिरफ्तार कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21693 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 1 =