Muzaffarnagar News: मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने गुरु नानक मार्ग का किया उद्घाटन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) गांधी कॉलोनी गुरु गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल के बाहर केंद्रीय राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल जी ने थाना सिविल लाइन से लेकर बचन सिंह कॉलोनी पुलिया तक मार्ग का नाम गुरुनानक मार्ग के नाम से घोषित किया व उसका उद्घाटन किया उद्घाटन कार्यक्रम में ज्ञानी हरजीत सिंह जी ने अरदास करके व कड़ा प्रसाद बांट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
यह घोषणा तो लगभग ३ साल पहले गुरु नानक देव जी के ५५० वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष में गुरुद्वारा रोडवेज निकट श्री गुरु सिंह सभा में श्री कपिल देव अग्रवाल जी ने घोषणा कर दी थी परंतु आज इसका विधिवत उद्घाटन किया गया व गुरु नानक मार्ग का नीव पत्थर भी रखा गया और इसी के साथ आज कपिल देव अग्रवाल जी ने यह भी घोषणा की कि गांधी कॉलोनी की सभी सड़कों का नाम महापुरुषों संतों के नाम से जल्द ही रखा जाएगा
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में गांधी कॉलोनी के सभासद श्री प्रेमी छाबड़ा जी श्री विवेक चुग जी एवं हाउसिंग सोसायटी के चेयरमैन श्री पवन छाबड़ा जी का विशेष योगदान रहा
जिन्होंने अपना कीमती समय देकर सारा कार्य संपन्न करवाया आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार गुरचरण सिंह बराड, सरदार देवेंद्र सिंह नागपाल, सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी ,सरदार अमरजीत सिंह सिडाना, सरदार त्रिलोचन सिंह मान, सरदार धनप्रीत सिंह चन्नी बेदी, सरदार चरणजीत सिंह, सरदार जगदीप सिंह त्रहृक्र ट्रांसपोर्ट, सरदार हरजीत सिंह गोराया, सरदार हरप्रीत सिंह (सन्नी)सरदार जगप्रीत सिंह ,सरदार कुलबीर सिंह ग्रोवर
सरदार जितेंद्र दीप सिंह सिडाना सरदार रविंद्र सिंह गंभीर ,सरदार जसबीर सिंह मीरापुर वाले, सरदार हरजीत सिंह चावला, सरदार सुखबीर रावल, सरदार ज्ञानी जोगा सिंह जी ज्ञानी हरजीत सिंह,सरदार जसविंदर सिंह बग्गा, सरदार इकबाल नारंग जी सरदार महेंद्र जीत सिंह बेदी सरदार सतपाल मान, सरदार बलविंदर सिंह सल, सुनील ग्रोवर जी, सरदार परमजीत सिंह पम्मी, पवन छाबड़ा जी प्रेमी छाबड़ा, भोला सुनेजा, विवेक चुग, चुन्नीलाल सुनेजा, श्री अशोक छाबड़ा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

