उत्तर प्रदेश

Hardoi में दो बाइक की भीषण टक्कर, मासूम की भी हुई मौत

Hardoi के पाली थाना (Pali Thana) क्षेत्र में गर्रा पुल के पास दो बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे में एक मासूम बालक समेत दो लोगों की मौत हो गयी. जबकि हादसे में चार लोग घायल हो गए. जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

पाली थाना क्षेत्र के जमालपुर नरसियामऊ निवासी अरुण पुत्र रमेश, अभिषेक पुत्र सिकरेटरी एवं विकास पुत्र हरिशंकर बाइक से पाली होकर घर लौट रहे थे. जब यह बाइक सवार लोग पाली-शाहाबाद मार्ग पर गर्रा पुल के पास पहुंचे थे.

इसी बीच शाहाबाद की ओर से आ रही एक अन्य बाइक से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. शाहाबाद से आ रही बाइक पर अब्दुल रहमान के साथ उनकी बहनें शहनीलम पत्नी मोमिन व शवा पत्नी साहब के अलावा भांजा एक वर्षीय मोहसिन सवार थे. 

दोनों बाइकों की टक्कर होने पर दोनों बाइक के सवार बच्चे सहित सभी सातों लोग सड़क पर जा गिरे. हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई. हादसे में एक मासूम बच्चे ने मौके पर दम तोड़ दिया जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Hardoi  एएसपी अनिल कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना पाली क्षेत्र में गर्रा पुल के पास दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई. जिसमें एक बच्चा जिसकी उम्र एक साल की है और एक व्यक्ति की मौत हो गयी है जो पाली क्षेत्र के रहने वाले हैं.

जबकि चार लोग घायल हैं उनको जिला अस्पताल भेजा गया है. पुलिस अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए विधिक कार्यवाई की जा रही है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21221 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 11 =