खेल जगत

Chennai Super Kings: Ambati Rayudu ने एक हाथ से पकड़ा सीजन का बेस्ट कैच

चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के 36 वर्षीय खिलाड़ी अंबाती रायडू (Ambati Rayudu) ने एक हैरतअंगेज कैच पकड़कर सोशल मीडिया पर खलबली मचा दी है. IPL में मंगलवार को RCB के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने यह कैच पकड़ा है. इस कैच के लिए सोशल मीडिया पर उन्हें ‘उड़ता रायडू’ का नाम दिया जा रहा है.

https://twitter.com/Shaun81172592/status/1513945950141632512?ref_src=twsrc%5Etfw

RCB की पारी के 16वें ओवर में रायडू ने यह बेमिसाल कैच पकड़ा. रविंद्र जडेजा गेंदबाजी कर रहे थे और क्रीज पर उनके सामने आकाशदीप बल्लेबाजी कर रहे थे. ओवर की चौथी गेंद पर आकाशदीप ने सिंगल निकालने के मकसद से एक शॉट खेला लेकिन गेंद बल्ले पर ठीक से नहीं आ सकी और गेंद कुछ देर के लिए हवा में उठ गई.

https://twitter.com/kartto92/status/1513939970871873536?ref_src=twsrc%5Etfw

रायडू ने बड़ी फूर्ति के साथ हवा में डाइव लगाते हुए इस कैच को पकड़ा.रायडू ने जब यह कैच लपका तो उन्हें खुद इस पर यकीन नहीं हो रहा था. वह आश्चर्य में थे. टीम के बाकी खिलाड़ी भी रायडू का यह कैच देखकर हैरत में पड़ गए. इस कैच के बाद सभी खिलाड़ी मैदान पर ठहाके लगाते नजर आए.

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी CSK की शुरुआत इस मैच में भी खराब रही थी. CSK ने 6.4 ओवर में 36 रन पर अपने 2 विकेट गंवा दिए थे. यहां से रॉबिन उथप्पा (88) और शिवम दुबे (95) ने 74 गेंद पर 165 रन की ताबड़तोड़ साझेदारी कर टीम को 200 पार पहुंचाया. इसके बाद RCB ने 217 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 रन पर ही अपने टॉप ऑर्डर के चारों बल्लेबाजों को गंवा दिया.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =