उत्तर प्रदेश

Akhilesh Yadav का BJP पर आरोप, बोले- धांधली की सारी हदें पार हो गईं

Samajwadi Party के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा है कि स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में बीजेपी (BJP) की मनमानी और धांधली की सभी हदें पार हो गई. बीजेपी ने लोकतंत्र को कुचलने का काम किया है. उसके लिए बीजेपी को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा.

Akhilesh Yadav ने कहा, “दूसरों को जातिवादी बताने वाली बीजेपी की ये सच्चाई है कि एमएलसी चुनाव की 36 सीटों में से कुल 18 पर मुख्यमंत्री जी के स्वजातीय जीते हैं. SC-ST, ओबीसी को दरकिनार कर ये कैसा ‘सबका साथ, सबका विकास’ है? सामाजिक न्याय को लोकतंत्र के जरिए मजबूत करने की लड़ाई समाजवादी लड़ते रहेंगे.”

Akhilesh Yadav ने कहा कि बीजेपी को संविधान, लोकतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की प्रक्रिया में जरा भी विश्वास नहीं है. वह धन-बल और छल से ‘येन-केन-प्रकारेण’ सत्ता में बने रहने के लिए संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने के साथ ही लोकतंत्र की सभी मर्यादाओं को भी तार-तार करने में लगी है.

पंचायत चुनावों के बाद, आम विधानसभा चुनाव 2022 और अब स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी चुनाव में बीजेपी ने लोकतांत्रिक मर्यादाओं को कुचलने का ही काम किया है.

Akhilesh Yadav  ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने पहले ही बीजेपी की साजिशों के बारे में मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पत्र लिखकर सचेत कर दिया था. जिसमें कहा गया था कि बीजेपी एमएलसी चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है. यह लोकतंत्र और संविधान दोनों का संक्रमण काल हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + six =