वैश्विक

Infosys ने रूस में समेटा अपना कारोबार, रह गए हैं 100 से भी कम कर्मचारी

Infosys के सीईओ सलिल पारेख ने बताया कि, रूस में हमारे जितने भी सेंटर हैं, उन सभी जगहों से हमने अपना पूरा कारोबार रूस से बाहर ले जाना शुरू कर दिया है. रूस में अब हमारे 100 से भी कम कर्मचारी रह गए हैं. हम किसी भी रूसी कंपनी के साथ काम नहीं कर रहे हैं.

रूस के साथ भारत के संबंध बहुत अच्छे रहे हैं. भारत ने अभी तक रूस और यूक्रेन युद्ध में रूस के खिलाफ कुछ भी नहीं बोला है. इस वजह से अमेरिका औऱ अन्य देश भारत पर दबाव भी डाल रहे हैं.

रूस से किसी तरह के संबंध न रखने को लेकर अमेरिका और उसके सहयोगी देशों की ओर से बनाए जा रहे दबाव में बेशक भारत अभी तक न आया हो, लेकिन भारत की Infosys कंपनी इस दबाव में आ गई है और उसने अब रूस से अपना कारोबार समेटने का फैसला किया है. दरअसल, भारत की सॉफ्टवेयर कंपनी Infosys ने बुधवार को यह ऐलान किया कि वह अपना कारोबार रूस से बाहर लेकर जा रही है.

यही नहीं रूस ने भारत को कम दाम पर कच्चे तेल का ऑफर दिया था, जिसे भारत ने स्वीकार किया था. इसे लेकर भी दबाव बनाया गया, लेकिन भारत नहीं झुका. अब सवाल उठता है कि अचानक फिर एक कंपनी इस तरह क्यों अपना कारोबार समेटकर बाहर आ रही है. इसके पीछे कंपनी का ब्रिटेन कनेक्शन है, जिसने कंपनी को यह कदम उठाने को मजबूर किया है.

Infosys  के इस फैसले के पीछे एक बड़ी वजह कंपनी के संस्थापक एन नारायण मूर्ति के दामाद और उनकी बेटी को लेकर ब्रिटेन में उठ रहे सवाल हैं. नारायण मूर्ति के दामाद ऋषि सनक ब्रिटेन के वित्त मंत्री हैं.

ऋषि सनक की पत्नी और नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति की इन्फोसिस में करीब 1 बिलियन डॉलर की हिस्सेदारी है.

ब्रिटिश वित्तमंत्री ऋषि सनक पर पत्नी अक्षता मूर्ति की इन्फोसिस में हिस्सेदारी के जरिये रूस से आर्थिक लाभ कमाने के आरोप लग रहे हैं. विपक्षी दल उनसे इस्तीफा मांग रहे हैं. बताया जा रहा है कि इस विवाद को खत्म करने के लिए कंपनी ने यह कदम उठाया है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + thirteen =