Muzaffarnagar News: ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन ने डीएम को दिया ज्ञापन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के तत्वावधान में -पत्रकारों के उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं को लेकर पत्रकारों ने एक जुटता दिखाई है ।बलिया में नकल माफियाओ के खिलाफ खबर लिखने पर तीन पत्रकारों को जेल भेजने के मामले को लेकर जनपद के पत्रकारों ने डीएम को राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया है ।
मुजफ्फरनगर जिला पंचायत सभागार में एकत्रित हुए पत्रकार नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रोहिताश कुमार वर्मा के नेतृत्व में जनपद के पत्रकार बुधवार सुबह जिला पंचायत सभागार पहुंचे। तथा बैठक कर बलिया कांड की कडेघ् शब्दों में निंदा की व इकट्ठा होकर नारेबाजी करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचकर जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौपा।
एसोसिएशन के संरक्षक संजीव वर्मा, जिला महासचिव प्रदीप कौशिक ने बताया कि बलिया कांड की निष्पक्ष जांच, संबंधित माफियाओ और अफसरों पर कार्रवाई, पत्रकारों के उत्पीडन पर रोक लगाने, अखबारों,चौनलों में कार्यरत पत्रकारों को शासन पर सूचिबद करने, प्रेस मान्यता नियमावली में संशोधन करने, पत्रकार आयोग का गठन करने, पूरे प्रदेश में पत्रकारों पर किसी भी मामले में जांच के बिना गिरफ्तारी न करने की मांगे रखी गई।
इस दौरान तरुण पाल, संजीव चौधरी, शरद गोयल, सलीम सलमानी, दीपक त्यागी, डॉ जसबीर, गय्यूर मलिक, विपिन पंवार, शक्ति देव त्यागी, राजेश शर्मा, अमजद कुरैशी, संजय गर्ग, ओम कैलाश, अमित शर्मा, अमजद काजी, विपिन पँवार , अंकित शर्मा,रजनीश शर्मा गौरव चौटाला, कपिल राणा, संजीव कुमार, शाहिद सईद,मौ. तबरेज नीरज त्यागी ,सन्दीप रंजन आदि मौजूद रहे।

