उत्तर प्रदेश

Gonda News: अवैध आरा मशीनों के खिलाफ वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई

Gonda News: वन विभाग ने अवैध आरा मशीनों के खिलाफ कार्रवाई करना शुरू कर दिया है. गोंडा और बलरामपुर प्रभागीय वन की बात की जाए तो यहां पर कुल मिलाकर 110 आरा मशीन अवैध रूप से संचालित हो रही हैं जिसमें से करीब 90 के आसपास गोंडा में और 20 से 30 के आसपास बलरामपुर में संचालित हो रही है.

अकेले गोंडा में लगभग 2 दर्जन से अधिक अवैध आरा मशीन संचालित हो रही है जिस पर अब वन विभाग के अधिकारी अभियान चलाकर कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं. वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इस पर वन दरोगा के स्तर से अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है और हम खुद अपने स्तर से अभियान चलाकर कार्रवाई करेंगे. जिले में कोई भी अवैध आरा मशीन संचालित नहीं हो पाएगी.

गौरतलब है कि कुछ सालों पहले यूपी में ई लाटरी के माध्यम से अवैध आरा मशीन संचालित होने का काम शुरू हुआ था लेकिन एनजीटी ने इस पर रोक लगा दी थी. उसी समय वन विभाग के अधिकारियों ने इस मशीन को बंद करवा दिया था लेकिन कुछ आरा मशीन फिर से संचालित हो रही थी, लेकिन अब वन विभाग के अधिकारी कार्रवाई करने के मूड बना चुके हैं.

वही पूरे मामले पर प्रभागीय वन अधिकारी राज कुमार त्रिपाठी का कहना है कि गोंडा वन विभाग प्रथम के माध्यम से कुछ आरा मशीनों का चयन किया गया था लेकिन एनजीटी के आदेश के बाद उन्हें बंद करा दिया गया था. वहीं कई जगह से सूचना प्राप्त हो रही थी कि उनमें से कुछ आरा मशीनें संचालित हो रही है.

ऐसा संज्ञान में आने पर हमारी तरफ से सभी गांव को निर्देश दिया गया है कहीं भी कोई भी अवैध आरा मशीन अवैध रूप से संचालित नहीं होगी. उन्होंने बताया कि पंडरी कृपाल क्षेत्र में एक अवैध आरा मशीन पर कार्रवाई की गई है और ये आगे लगातार जारी रहेगी. शासन का बिल्कुल स्पष्ट निर्देश है और वन विभाग गोंडा का भी बिल्कुल स्पष्ट निर्देश हैं कि अवैध आरा मशीन जनपद में संचालित नहीं करने दी जाएगी.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four − 1 =