Muzaffarnagar News: माहे-रमजान के दूसरे जुमे की नमाज, अमन चैन की दुआ की
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पवित्र रमजान माह के आज दूसरे जुमे को नमाज को लेकर शहर की मस्जिदों में भीड़ रही। प्रशासन ने भी जुमे को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। शहर की मुस्लिम क्षेत्रों में दोपहर के समय अधिकतर बाजार बंद रहे। रमजान में दूसरे जुमे को लेकर मस्जिदों में नमाज पढ़ने को लेकर भारी भीड़ रही।
शहर की सभी मस्जिदों के बाहर नगर पालिका ने सफाई व्यवस्था की । शहर की मुस्लिम बस्तियों में दिन में अधिकतर दुकानें बंद ही नजर आई। लोगों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा की व्यवस्था की थी। सभी मुख्य मस्जिदों और भीड़ वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात रहा। नमाज में खुदा से देश में अमन चैन कायम रखने की दुआ मांगी।
माहे-रमजान के दूसरे जुमे की नमाज शहर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके से अदा कराई गई। इस दौरान मुख्य रूप में जुमे की नमाज मौलाना ने अदा कराई। मुस्लिमों को ब्यान करते हुए उन्होने माहे रमजान में रोजे की फलीअत ब्यान की। कहा कि कुरआन में आल्लाह फरमाते है कि ईमान वालों तुम पर रोजों को फर्ज किया गया
जैसा कि तुमसे पहली उम्ममों पर रोजो को फर्ज किया गया था। ताकि तुम मुस्तकी और परहेजगार बन जाओं। जिस तरह इंसान के रूह का रोजा होता है। इसी तरह बदन की हरऐक जिज का रोजा होता है।
आंखों, हाथ, जबान और पैर सभी का रोजा होता है। जिस्म के जिस जिज से बुराई की उसीका रोजा खत्म हो जायेगा। पहला बसरा रहमत वाला है। जिसमें खुदा की रहमत नाजिल होती है। इस दौरान उन्होने जुमे की नमाज अदा कराई। मुस्लिमों ने नमाज अदा कर खुदा से देश में भाईचारा कायम करने और अमन चौन कायम करने की दुआ मांगी।

