समाचार (Muzaffarnagar News)
टाप-10 शातिर गिरफ्तार
शाहपुर।(Muzaffarnagar News) शाहपुर पुलिस ने आज टॉप-१० हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को नाजायज तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषे यादव व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी बुढाना व प्रभारी निरीक्षक शाहपुर के निर्देशन में उप०निरीक्षक वीरेंद्र कुमार थाना शाहपुर जनपद मु०नगर ने थाना हाजा के टॉप १०-हिस्ट्रीशीटर चल रहे अभियुक्त गय्यूर पुत्र याकूब निवासी हरसोली थाना शाहपुर जनपद मु०नगर को नहर की पटरी से ग्राम कुटबी के पुल के पास से किया गिरफ्तार। जिसके कब्जे से एक तमंचा ३१५ बोर मय दो जिंदा कारतूस ३१५ बोर बरामद किया।
शराब के पव्वों सहित पकड़ा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अवैध शराब के पव्वों सहित युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी जिला अस्पताल उप निरीक्षक राहुल कुमार द्वारा अभियुक्त रितिक पुत्र सोनू निवासी ग्राम अलमासपुर थाना नई मंडी जनपद मुजफ्फरनगर को मय २५ अदद पव्वे देसी शराब नाजायज संतरा मार्का हरियाणा को रामपुरी गेट से १५-२० कदम शहाबुद्दीनपुर रोड की तरफ से गिरफ्तार किया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने केरियर चुनाव की दी जानकारी
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) स्कूली बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं मार्गदर्शन के लिए एमजी वर्ल्ड विजन स्कूल द्वारा केरियर काउंसलिंग सेशन का आजोजन किया गया। इस दौरान एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को हाई-स्कूल और इंटरमीडिएट के बाद भविष्य के लिए किन विषयों का चुनाव कैसे करें, इसके बारे में जानकारी दी गयी।
एसएसपी द्वारा बच्चों को करियर चुनाव के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि केरियर आपसे ही शुरू होता है, आपका व्यक्तित्व, आपका शौक, आपका रुझान ही आपके करियर के चनाव में सहायक होगा। बस जरूरत है तो सही समय पर अपने रूचि का पता लगाने की और उसके बारे में जानने की, इन सब में आप अपने पेरेंट्स की सहायता ले सकते हैं। एसएसपी द्वारा बच्चों को बोर्ड परीक्षा की तैयारी से संबंधित जानकारी भी दी गयी तथा जीवन सफल बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया गया।
उमड़ी श्रद्धालुआों की मंदिरों में भीड
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चैत्र माह शुक्ल पक्ष की चौदश को आज नगर के विभिन्न दुर्गा मन्दिरों मे महामाई का गुणगान हुआ। श्रृद्धालुओ ने देवी मन्दिरों मे पहुंच कर मां भगवती के दर्शन कर पूजा अर्चना की तथा फूल प्रसाद चढाकर मन्नते मांगी।
देवी की चौदश पर सुबह से ही देवी मन्दिरो मे मां भगवती के दर्शन कर पूजा अर्चना करने वाले श्रृद्धालुओं की भीड जुटनी शुरू हो गई। नगर के नदी घाट स्थित प्राचीन देवी मन्दिर,लोहिया बाजार स्थित देवी मन्दिर, गांधी कालोनी स्थित माता वैष्णो देवी मन्दिर,कूकडा ोड स्थित दुर्गा मन्दिर, नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाले मन्दिर सहित नगर के विभिन्न मन्दिरो मे श्रृद्धालुओं की भीड के कारण अच्छी-खासी रौनक रही। उल्लेखनीय है कि चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा नव संवत्सर चैत्र नवरात्रों के पश्चात शास्त्रानुसार चतुर्दशी को देवी पूजन का विशेष महत्व है। बहुत से लोग चतुर्दशी तक व्रत रखते हैं तथा आज के दिन कन्या पूजन कर अपने व्रत का परायण करते हैं। अक्सर साधु-सन्यासी एवं देवी उपासक चौदश के दिन भगवती का विधि विद्यान से पूजन कर व्रत का परायण करते हैं।
समाचार (Muzaffarnagar News)
भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत कोर्ट में पेश
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) कचहरी प्रांगण स्थित एडीजे की कोर्ट में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश २० साल पुराने जगबीर हत्याकांड के मुकदमे में अपनी तारीख पर पहुंचे। जहां वे कोर्ट में माननीय न्यायाधीश के सामने पेश हुए और न्यायालय ने उन्हें अगली तारीख दी।
दरअसल आपको बता दें जनपद मुजफ्फरनगर में ६ दिसंबर २००३ को किसान नेता चौधरी जगबीर सिंह की गोलीयो से भूनकर हत्या कर दी गई थी, जिसमें उनके पक्ष के लोगों ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत को नाम दर्ज कराया था और यह मामला जनपद के साथ-साथ पूरे प्रदेश में हाई प्रोफाइल हो गया था। आपको बता दे मृतक जगबीर सिंह बसपा में रहे पूर्व राज्यमंत्री योगराज सिंह के पिता थे, पूर्व मंत्री योगराज सिंह लोकदल में शामिल है। लगातार २० सालों से चौधरी नरेश टिकैत हर तारीख पर कोर्ट में आते हैं और न्यायाधीश के सामने पेश होते हैं। चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हमें न्यायालय पर पूरा भरोसा है और हम निर्दोष हैं और हमें न्याय जरूर मिलेगा, हम हर तारीख पर कोर्ट में पेश होते हैं, जब भी न्यायालय का आदेश आता है हम लोग तारीख पर आ जाते हैं और हमें पूरा भरोसा है हम निर्दोष साबित होंगे। आज भी चौधरी नरेश टिकैत कई लोगो के साथ न्यायालय में पेश हुए।।
भण्डारे का हुआ भव्य आयोजन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) चैत्र शुक्ल पक्ष चतुर्दशी के पर्व पर नई मन्डी बिन्दल बाजार स्थित माता वाले मन्दिर मे आज एक विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। जिसमे सभी श्रृद्धालुओ ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया। भण्डारे से पूर्व मंदिर के मुख्य पुजारी पं.सुधाकर भारद्वाज आचार्य सुधाकर भारद्वाज द्वारा विधि विद्यान से हवन-पूजन कराया। जिसके पश्चात मंदिर प्रांगण मे भण्डारा शुरू हुआ। जिसमे श्रृ(ालु महिला-पुरूषो एवं नन्हे मुन्ने बच्चों सहित बाजार के समस्त दुकानदारो ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर मंदिर समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी विनोद सिंघल, प्रमोद सिंघल, मुकेश छारिया, शिवम सिंघल, मनमोहन सिंघल, राहुल सिंघल, प्रतीक सिंघल, पं. गिरधारी लाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
वारंटी गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वहलना चौकी प्रभारी संजय कुमार आर्य द्वारा लगातार वांछित व वारंटीयों के खिलाफ अभियान चलाकर उनको जेल भेजने का सिलसिला कायम किया हुआ है। वहलना चौकी प्रभारी संजय आर्य ने एक वारंटी ऋषिपाल पुत्र रणजीत निवासी ग्राम वहलना थाना कोतवाली जनपद मुजफ्फरनगर को उसके मकान ग्राम वहलना से गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।
श्री हनुमान चिरंजीवी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई मंडी मुजफ्फरनगर में श्री हनुमान जन्मोत्सव की पूर्व वेला बड़ी हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य वक्ता आचार्य विनीत त्यागी ने मां सरस्वती के सम्मुख पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्वलित किया तथा श्री रामभक्त श्री हनुमान जी के चरणों में अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए बताया कि श्री राम भक्त हनुमान चिरंजीवी है । वह पृथ्वी पर अनंत समय तक विद्यमान रहेंगे। ऐसा प्रभु श्री राम ने उन्हें आशीर्वाद दिया था और कहा था कि जहां पर मेरे भक्तजन मेरा गुणगान करेंगे उनकी रक्षा के लिए आप सदैव वहां उपस्थित रहेंगे। श्री हनुमान जी ने इस पृथ्वी पर एक आदर्श प्रस्तुत किया कि श्री राम के परम भक्त, मित्रता के लिए समर्पित और शत्रु के विनाशक के रूप में सदा सदा इस पृथ्वी पर विराजमान रहेंगे। उन्होंने बताया कि हमारे जनपद में प्रत्येक वर्ष एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया जाता है जो अपने आप में विश्व में एक अकेली ऐसी शोभायात्रा है जो विशेष स्थान रखती है। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गोयल जी ने हनुमान जन्मोत्सव की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त आचार्य आचार्या उपस्थित रहे।
अमन चैन की दुआ की
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) पवित्र रमजान माह के आज दूसरे जुमे को नमाज को लेकर शहर की मस्जिदों में भीड़ रही। प्रशासन ने भी जुमे को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की थी। शहर की मुस्लिम क्षेत्रों में दोपहर के समय अधिकतर बाजार बंद रहे। रमजान में दूसरे जुमे को लेकर मस्जिदों में नमाज पढ़ने को लेकर भारी भीड़ रही। शहर की सभी मस्जिदों के बाहर नगर पालिका ने सफाई व्यवस्था की । शहर की मुस्लिम बस्तियों में दिन में अधिकतर दुकानें बंद ही नजर आई। लोगों की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा की व्यवस्था की थी। सभी मुख्य मस्जिदों और भीड़ वाले इलाकों में पुलिस बल तैनात रहा। नमाज में खुदा से देश में अमन चैन कायम रखने की दुआ मांगी। माहे-रमजान के दूसरे जुमे की नमाज शहर तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शांतिपूर्ण तरीके से अदा कराई गई। इस दौरान मुख्य रूप में जुमे की नमाज मौलाना ने अदा कराई। मुस्लिमों को ब्यान करते हुए उन्होने माहे रमजान में रोजे की फलीअत ब्यान की। कहा कि कुरआन में आल्लाह फरमाते है कि ईमान वालों तुम पर रोजों को फर्ज किया गया, जैसा कि तुमसे पहली उम्ममों पर रोजो को फर्ज किया गया था। ताकि तुम मुस्तकी और परहेजगार बन जाओं। जिस तरह इंसान के रूह का रोजा होता है। इसी तरह बदन की हरऐक जिज का रोजा होता है। आंखों, हाथ, जबान और पैर सभी का रोजा होता है। जिस्म के जिस जिज से बुराई की उसीका रोजा खत्म हो जायेगा। पहला बसरा रहमत वाला है। जिसमें खुदा की रहमत नाजिल होती है। इस दौरान उन्होने जुमे की नमाज अदा कराई। मुस्लिमों ने नमाज अदा कर खुदा से देश में भाईचारा कायम करने और अमन चौन कायम करने की दुआ मांगी।
समाजसेवी के निधन से छाया शोक
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) वरिष्ठ पत्रकार एवं देहाती फिल्म कलाकार प्रसिद्ध समाजसेवी विकास बालियान के पिता प्रसिद्ध समाजसेवी एडवोकेट सुखपाल सिंह का लंबी बीमारी के बाद निधन होने से शोक छा गया। आपको बता दे की होली से २ दिन पहले अचानक ही किडनी की समस्या से परेशान होकर उन्हें डॉक्टर विकास के यहां भर्ती कराया गया था, वहीं से इवान हॉस्पिटल में उसके बाद उन्हें ऋषिकेश के एम्स हॉस्पिटल में ले गए थे। वहां इलाज होने के बाद डायलिसिस बताई गई थी। उसके बाद वह मुजफ्फरनगर घर आ गए थे, यहां मुजफ्फरनगर में उनकी डायलिसिस चल रही थी कि अचानक सांस लेने में परेशानी की बात उन्होंने कही और रात्रि करीब नौ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।
जनपद के कुटबा गांव के मूल निवासी ८२ वर्षीय सुखपाल सिंह सीनियर एडवोकेट थे, उन्हें कचहरी में स्वामी जी कहकर बुलाया जाता था। वह गांव से दूसरे वकील थे। मुजफ्फरनगर की जाट कॉलोनी में उनका मूल निवास था। उनके निधन का समाचार मिलते ही जनपद में शोक की लहर दौड गयी। विभिन्न राजनीति, सामाजिक एवं स्वंयसेवी संस्थाओं सहित जनपद जाट महासभा व कई अन्य संस्थाओं से जुड़े पदाधिकारियों एवं गणमान्य लोगों तथा जिला व सिविल बार संघ से जुडे साथी अधिवक्ताओं ने जाट कालोनी स्थित पत्रकार विकास बालियान के आवास पर पहुंचकर शोक संतृत्प परिजनों से मिल अपनी शोक संवेदनाएं व्यक्त की। आज सुबह अंतिम यात्रा उनके आवास से नई मंडी भोपा रोड श्मशान घाट ले जाया गया। इस दौरानपूर्व विधायक उमेश मलिक, चौ. छोटूराम डिग्री कालेज के प्राचार्य नरेश मलिक, निशांत मलिक, जिला बार संघ के अध्यक्ष वसी अंसारी, जिला बार संघ के सचिव नरेश कुमार मलिक, सिविल बार संघ के अध्यक्ष मनोज शर्मा और महासचिव सुनील कुमार मित्तल, सिविल बार संघ के पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र मलिक, वरिष्ठ अधिवक्ता श्यामाचरण पंवार, पत्रकार अरविंद भारद्वाज, पत्रकार रविन्द्र चौधरी, पत्रकार रणवीर सैनी, पत्रकार सचिन जौहरी, अनुज त्यागी, बिनेश आदि मौजूद रहे।
अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को पकड़ा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से कई वांछितों को गिरफ्तार किया। कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 अखिल चौधऱी द्वारा वारंटी अभियुक्त इदरीश पुत्र बरकत निवासी ग्राम मलीरा को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 महेंद्र कुमार गौतम द्वारा वांछित अभियुक्त रवि पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम मंसूरपुर थाना मन्सूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम मंसूरपुर पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार किया। इसके अलावा चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 शेर सिह द्वारा पोक्सो अधि0 में वारंटी अभियुक्त मोनू पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम रसूलपुर थाना चरथावल को गिरफ्तार किया। वहीं जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 सुरेन्द्र सिह द्वारा वारंटी अभियुक्त उस्मान पुत्र अनवर निवासी सलारपुर थाना जानसठ को गिरफ्तार किया।
नकदी सहित जुआरी दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) नकदी सहित जुआरी को गिरफ्तार किया। थाना नई मण्डी पर नियुक्त उ0नि0 राघवेन्द्र सिंह द्वारा अभियुक्त नवाब सेफी पुत्र यासीन निवासी ग्राम मोहल्ला मिल्लत पब्लिक स्कूल के पीछे वाली गली मस्जिद के पास शेरनगर, मुजफ्फर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से पर्चा, सट्टा , नकदी 3590 रुपये, एक बाल पैन एक गत्ता तथा 01मोबाईल फोन बीबो कम्पनी को बरामद गया।
तीन को दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से तीन को अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया। थाना फुगाना पर नियुक्त उ0नि0 जितेन्द्र सिह द्वारा चोरी के अभियोग का सफल अनावरण करते हुए अभियुक्त फरदीन पुत्र फरीद निवासी मोहल्ला कलन्दर चांद मस्जिद के पास कोतवाली शामली जनपद शामली को खरड पुलिया से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 मोटर साइकिल यूपी 19 एल 7440 (चोरी), 01 नाजायज चाकू को बरामद किया गया। वहीं थाना रतनपुरी पर नियुक्त उ0नि0 शिवराज सिह द्वारा अभियुक्तगण उमरदराज पुत्र मुस्तफा, सहजाद पुत्र तैमूर निवासीगण नगला थाना रतनपुरी ,मुजफ्फरनगर को जाबिर के भट्टे से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से 01-01 नाजायज चाकू को बरामद किया गया।
समाजसेवी का निधन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) भोपा इण्टर कालेज के पूर्व प्राध्यापक एवं जनपद जाट महासभा के संरक्षक मास्टर अनूप सिह के निधन से जनपद मे शोक की लहर दौड गयी। विभिन्न राजनैतिक एवं सामाजिक तथा स्वयंसेवी से संस्थाओ से जुडे पदधिकारियों एवं जनपद जाट महासभा सहित अनेक गणमान्य लोगो ने स्व.मास्टर अनूप सिह के निधन पर शोक व्यक्त कर शोक संतप्त परिजनो को सांत्वना दी। जनता इण्टर कॉलेज भोपा के प्राध्यापक एवं जनपद जाट महासभा के संरक्षक अनूप सिह वर्मा के निधन से जनपद मे शोक छा गया। समाजसेवी अनूप सिह वर्मा ने पौराणिक तीर्थ स्थली शुक्रताल स्थित जाट धर्मशाला का जिर्णोद्धार कराने के साथ अपने जीवन काल मे विभिन्न सामाजिक कार्य किए। उनके निधन का समाचार मिलते ही कई गणमान्य लोगो ने उनके आवास पर पहुंच कर शोक संतप्त परिजनो से मिल अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। स्व.अनूप सिह बहुत ही सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। जीवन पर्यन्त वे समाजसेवा एवं शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे।


