उत्तर प्रदेश

Lakhimpur Kheri News: धन दोगुने करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा

Lakhimpur Kheri News:  थाना पलिया पुलिस व एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा धन दोगुने करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए 2 अभियु्क्त गोविन्द निषाद पुत्र बाबा जवाहर दास और गनेश निषाद पुत्र गोविन्द निषाद नि0गण निषाद नगर टेपरा चांदपुर तरबगंज जिला गोण्डा को टेहरा तिराहा थाना पलिया के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 22,39,800 रुपये नगद, घटना में प्रयुक्त 01अदद बोलेरो गाड़ी सफेद रंग नम्बर UP43AQ5991 व धन दोगुना करने के केमिकल/पाउडर आदि अन्य सहवर्ती उपकरण व सामग्री बरामद किया गया। अग्रिम विधिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्तों का चालान मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि 3 अप्रैल को वादी मुख्तार सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी मो. अहिरान कस्बा व थाना पलिया खीरी के साथ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धन दोगुना करने की बात कहकर कस्बा पलिया से बोलेरो गाड़ी उपरोक्त में बैठाकर गोंडा ले जाया गया और वहां उनसे ढाई लाख रुपये की ठगी कर ली गई। जिसके संबंध में थाना पलिया पर मुकदमा दर्ज करके विवेचना के दौरान साक्ष्यों, ह्यूमन इंटेलिजेंस व तकनीकी सहायता के सहयोग से घटना का सफल अनावरण करके 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक खीरी संजीव सुमन (SP Kheri Sanjeev Suman) के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में संपूर्ण जनपद में अपराध की रोकथाम व वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आज थाना पलिया पुलिस व एसटीएफ लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा धन दोगुने करने का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21221 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + five =