Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: कोविड हैल्प डेस्क बनेगी स्कूलों में- DM

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) नोएडा तथा गाजियाबाद के कुछ स्कूलों में बच्चों के संक्रमित पाए जाने पर जिले में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। डीएम चन्द्रभूषण सिंह ने सभी बोर्ड के विद्यालयों को पत्र लिखकर कोविड-१९ संक्रमण के प्रति अलर्ट रहने के लिए निर्देशित किया है।

साथ ही सभी विद्यालयों में कोविड-१९ हेल्प डेस्क स्थापित करने के आदेश जारी किये हैं। डीएम चन्द्रभूषण सिंह ने जिले के सभी विद्यालय प्रबंधक, प्रधानाचार्यों को पत्र लिखा है। बताया कि गाजियाबाद तथा नोएडा में अनेकों छात्र कोविड-१९ से ग्रस्त पाए गए। इसलिए अपने जनपद में भी सभी स्कूलों में संक्रमण के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरती जाए।

कोविड-१९ प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन कराया जाए। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि विद्यालय अभिभावकों को वाट्स ग्रुप तथा अन्य माध्यम से सूचित करें कि अगर किसी बच्चे को बुखार, खांसी, जुकाम, कोविड संक्रमण के अन्य लक्षण जैसे की उल्टी, पेट दर्द, दस्त, सिरदर्द एवं थकान आदि है तो अभिभावक उसको जल्द से जल्द चिकित्सक को दिखाएं व स्वस्थ्य होने तक स्कूल न भेजें।

सभी विद्यालयों में कोविड हेल्प डेस्क स्थापित करें। यदि किसी भी विद्यालय में बच्चों की कोविड जांच की आवश्यकता लगती है तो तत्काल निकटतम स्वास्थ्य केन्द्र की सहायता से कोविड जांच कराया जाना सुनिश्चित करें।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four − one =