उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar News- खुशहाल परिवार दिवस : दम्पति की परिवार नियोजन के लिए काउंसलिंग

Muzaffarnagar News: बृहस्पतिवार को खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें जिला अस्पताल समेत समस्त स्वास्थ्य केंद्रों पर परिवार नियोजन के लिए लाभार्थियों की काउंसिलिंग की गयी और उन्हें इसके  लाभ के बारे में बताते हुए उन्हें परिवार नियोजन के साधनों की सुविधा प्रदान की गई। लाभार्थियों को बताया गया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में परिवार नियोजन सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। 

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व परिवार नियोजन कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. दिव्या वर्मा ने बताया परिवार नियोजन सम्बन्धी जागरूकता लाने और आयोजन में दंपति की भागीदारी बढ़ाने के लिए विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जिले की सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर प्रशिक्षित स्टाफ द्वारा परिवार नियोजन की सभी सुविधायें उपलब्ध कराई गईं।

खुशहाल परिवार दिवस में शामिल होने के लिए तीन समूहों को प्रोत्साहित किया गया। पहले समूह में हाई रिस्क प्रेगनेंसी (एचआरपी) यानि उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली महिलाएं, दूसरे समूह में नव विवाहित दंपति और तीसरे समूह में तीन या उससे अधिक बच्चों वाले योग्य दंपति को शामिल किया गया।

इन समूहों को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी दी और उनकी इच्छा के मुताबिक जरूरी नि:शुल्क साधन उपलब्ध कराया गया। इच्छुक महिलाओं के लिए समस्त स्वास्थ्य केन्द्रों पर तिमाही गर्भ निरोधक इंजेक्शन अंतरा, आईयूसीडी और पीपीआईयूसीडी की सुविधा नि:शुल्क उपलब्ध है।

परिवार पूरा कर चुके योग्य दंपति को परिवार नियोजन के स्थाई साधन (नसबंदी) अपनाने की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने बताया जिला अस्पताल में काउंसलर अंबिका सैनी ने महिलाओं को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक किया।

खुशहाल परिवार दिवस में दो महिलाओं ने अंतरा जबकि तीन ने पीपी आईयूसीडी पर भरोसा जताया। इस अवसर पर 200 छाया गोली, 11 माला डी और 480 कंडोम वितरित किये गये।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + three =