Muzaffarnagar News: पांच दिवसीय गो-ग्रीन अर्थ सप्ताह का विधिवत समापन
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) सनातन धर्म महाविद्यालय मुजफ्फरनगर द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गो ग्रीन वीक विषय पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसके अंतर्गत १८ अप्रैल को जल संरक्षण विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया था। १९ अप्रैल को पर्यावरण जागरूकता पर छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों द्वारा एक रैली का आयोजन किया गया
महाविद्यालय सभागार में इसी विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत कर जल संरक्षण के लिए विभिन्न उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई थी। २० अप्रैल को प्लास्टिक के प्रयोग से होने वाली हानियां एवं बीमारियों के विषय पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई एवं इसके कम से कम उपयोग करने पर बल दिया गया, साथ ही साथ ऊर्जा स्रोतों एवं संरक्षण हेतु प्राकृतिक एवं गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता को बढ़ावा देने का आह्वान किया गया।
२१ अप्रैल को सेव प्लेनेटअर्थ विषय के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, छात्र छात्राओं ने इस विषय पर बड़ी ही सुंदर ड्राइंग और पेंटिंग का कार्य चार्ट पेपर पर उकेरा।
२२ अप्रैल को महाविद्यालय परिसर में औषधीय पौधों का रोपण किया गया तथा प्लास्टिक/पॉलिथीन के बहिष्कार के जनजागरण हेतु एक विशाल रैली का आयोजन किया गया तथा छात्र-छात्राओं द्वारा सड़क पर फेंकी गई पॉलिथीन एवं हानिकारक प्लास्टिक इत्यादि को एकत्रित करके उन्हें यथास्थान पहुंचा कर स्वच्छता एवं पर्यावरण बचाव का संदेश दिया गया।
आज के मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अभियंता श्री इमरान अली की महत्वपूर्ण उपस्थिति एवं प्रदूषण नियंत्रण हेतु उपयोगी जानकारी प्रदान की गई। इस कार्यक्रम में प्राचार्य शिक्षक शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र छात्राओं का पूर्ण सहयोग रहा।
विश्व पृथ्वी दिवस पर भाजपाईयों ने किया पौधारोपण
मुजफ्फररनगर।(Muzaffarnagar News) विश्व पृथ्वी दिवस पर भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला द्वारा वृक्षारोपण किया गया इस अवसर पर बिजेंद्र पाल, वैभव त्यागी जिला मीडिया प्रभारी अचिंत मित्तल, परवीन शर्मा, रविकांत शर्मा, अखिलेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
पौधारोपण किया
बुढ़ाना।(Muzaffarnagar News) विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर मिशन शक्ति -४ के अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर बुढाना में बेटियों के नाम पर पर्यावरण संरक्षण व विद्यालय परिसर के सौंदर्य हेतु पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रवेश कुमार, शाखा प्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक बुढाना, एल. सी. रवीना व एल. सी. सुमन उत्तर प्रदेश पुलिस, थाना बुढाना द्वारा पौधारोपण किया गया। डॉ राजीव कुमार द्वारा कार्यक्रम अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया गया।
पर्यावरण संरक्षण हेतु विश्व पृथ्वी दिवस की शुरुआत २२ अप्रैल १९७० को हुई थी। २२ अप्रैल २०२२ की थीम ष्हमारी पृथ्वी में निवेश करेंष् अभियान बेटियों कु.खुशी, कु.सना, कु.मन्तशा के नाम पर फलदार पौधे लगाये गए।
कार्यक्रम का आयोजन जिलाधिकारी व जिला प्रोबेशन अधिकारी महोदय के निर्देशन में डॉ राजीव कुमार सदस्य बाल कल्याण समिति द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता ,अन्य सहायक अध्यापको व बालिकाओं खुशी, सना ,मनतेश, अनस, सोनिया, अफसा व सदफ का सहयोग रहा।

