Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: भोपा रोड पर 80 हेक्टेयर भूमि में बनेगी नई जेल

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सूबे की चर्चित जेल में शुमार जिला कारागार को अब भोपा रोड पर शिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए भोपा रोड पर जट मुझेड़ा गांव से आगे रहकड़ा के जंगल में भूमि चिह्नित की गई है।

भूमि चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। माना जा रहा है कि शासन से हरी झंडी मिलते ही किसानों से बातचीत के बाद भूमि का अधिग्रहण शुरू हो जाएगा। जिला कारागार सूबे की संवेदनशील कारागार में शुमार है। शहर की गांधी कालोनी व शिवपुरी के बीच घनी आबादी में चल रही जिला जेल की क्षमता केवल 870 कैदियों (840 पुरुष व 30 महिला) की है। 13 एकड़ में बनी जिला जेल की 25 बैरकों में इस समय क्षमता से चार गुना लगभग 2,800 कैदी और बंदी है।

आबादी के बीच बने जिला कारागार में कई बार नशीली गोलियां और मोबाइल फोन फेंके जा चुके हैं। इसके चलते लगभग दस साल पूर्व किसी अन्य स्थान पर नई जेल बनाने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया था। शासन ने प्रस्ताव स्वीकार करते हुए जेल के भवन के लिए जमीन चिह्नित करने के निर्देश दिए थे

। इसके चलते आठ साल पूर्व कारागार के नए भवन के लिए पीनना बाइपास पर काली नदी के किनारे मीरापुर गांव के जंगल में जिला जेल निर्माण का प्रस्ताव तैयार किया गया था। करीब 54 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण के लिए शासन से किसानों को देने के लिए 12 करोड़ रुपया भी आ गया था, लेकिन अधिग्रहण के नियमों में परिवर्तन के कारण प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया था।

उक्त प्रयास फेल होने के बाद करीब तीन साल पूर्व भोपा रोड पर जट मुझेड़ा गांव से आगे रहकड़ा के जंगल में नए कारागार निर्माण के लिए 80 हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद शीघ्र ही नए जिला कारागार के निर्माण की उम्मीद जगी है।

रहकड़ा के जंगल में नए कारागार के लिए 80 हेक्टेयर भूमि चिह्नित कर ली गई है। शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है।
सीताराम शर्मा, जेल अधीक्षक

शराब सहित कई को दबोचा

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से दो को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुधीर कुमार द्वारा अभियुक्त कल्लू पुत्र नरेशो निवासी अहमदगढ ढाकपुरी थाना खतौली, मुजफ्फरनगर को ढाकपुरी मोड से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से 05 लीटर शराब खाम को बरामद किया गया। वहीं थाना भौराकलां पर नियुक्त उ0नि0 वरूण कुमार द्वारा अभियुक्त अश्वनी पुत्र राजेन्द्र िंसह निवासी कस्वा सिसौली थाना भौराकलां, मुजफ्फरनगर को मुण्डभर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 18 पव्वे देशी शराब तोहफा मार्का को बरामद किया गया।

 

कई को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुधीर कुमार द्वारा वाद वारण्टी अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र राजपाल िंसह निवासी जावन थाना खतौली को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 अमरपाल शर्मा द्वारावांछित अभियुक्त सनव्वर उर्फ गुलसनव्वर पुत्र उम्मेद अली निवासी आयस्त बड्डा थाना किठोर, मेरठ को खुशहाल कालोनी लिसाडी रोड मेरठ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 रास भैंस बरामद की गयी।इसके अलावा थाना तितावी पर नियुक्त उ0नि0 संजीव कुमार द्वारा वाद वारण्टी अभियुक्त मेहरवान पुत्र जाफर निवासी छतैला थाना तितावी के गिरफ्तार किया।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 11 =