वैश्विक

PM Narendra Modi अपनी मूर्ति बनाने वाले कलाकार से मिलने पहुंचे पल्ली गांव में

जम्मू कश्मीर के दौरे पर पहुंचे PM Narendra Modi ने वहां कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू के सांबा जिले के पल्ली गांव में स्थापित INTACH फोटो गैलरी का दौरा किया। पीएम के साथ जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा भी मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी वहां उनकी मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार से मिले।

PM Narendra Modi के पल्ली दौरे के दौरान जम्मू के प्रसिद्ध मूर्तिकार रविंद्र जामवाल की बनाई गई प्रधानमंत्री की छह फीट ऊंची प्रतिमा को सभास्थल पर प्रदर्शित किया गया। INTACH फोटो गैलरी में प्रधानमंत्री की प्रतिमा प्रदर्शित करने की अनुमति मिलने और पीएम मोदी से मिलने पर मूर्तिकार जामवाल काफी उत्साहित हैं।

 रविंद्र जामवाल ने PM Narendra Modi के सम्मान में फाइबर ग्लास की ये प्रतिमा महज 15 दिन में तैयार की। मूर्तिकार रविंद्र को जैसे ही पता चला कि प्रधानमंत्री मोदी पल्ली में आ रहे हैं तो वह प्रतिमा बनाने में जुट गए। इसकी लागत लगभग 80,000 रुपये आई है। प्रतिमा को अंतिम रूप देने के लिए पठानकोट से कारीगर भी बुलाया गया।

अंतिम समय तक उन्हें प्रतिमा लगाने की अनुमति नहीं मिल पा रही थी, लेकिन शनिवार को इजाजत मिलते ही रविंद्र जामवाल तुरंत PM Narendra Modi की मूर्ति लेकर सभास्थल पर पहुंचे। पूरी सुरक्षा जांच के बाद मूर्ति को सभास्थल पर लगाया गया। मूर्ति लगाने के साथ ही रविंद्र को मूर्ति के साथ खड़े रहने के लिए भी कहा गया। उन्होंने बताया कि वह दिल से चाहते थे कि कभी प्रधानमंत्री से मिलें। रविंद्र जामवाल ने बताया कि पीएम मोदी को सम्मान देने के लिए उन्होंने यह मूर्ति बनाई है।

PM Narendra Modi के अपनी मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार से मिलने की खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दीं। कुछ लोगों ने जहां मूर्तिकार की कला के सम्मान में कसीदे पढ़े, वहीं कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्होंने अपनी ही मूर्ति देखने के लिए पीएम मोदी का मजाक उड़ाया।

एक सोशल मीडिया यूजर ने तो यहां तक कहा कि पीएम मोदी इतिहास में शायद पहले ऐसे प्रधानमंत्री होंगे जिन्होंने अपनी खुद की प्रतिमा का अनावरण किया है।

Courtesy: This article is extracted as it is with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21710 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen − four =