उत्तर प्रदेश

Jaunpur News: फेसबुक पर लड़की से हुए प्यार में दोस्त बन गया जान का दुश्मन, हत्या के चौबिस घंटे के अंदर arrest

Jaunpur News:  शाहगंज थाना क्षेत्र मे रेलवे लाईन किनारे गढ्ढे में राज राव नामक युवक की हत्या कर शव फेंका गया था. नाराज परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा भी किया. पुलिस परिजन की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की गई. पुलिस चौबिस घंटे में ही कातिलों तक पहुंच गई. पुलिस ने इस घटना में उसके ही दोस्त अभिषेक शर्मा समेत एक अन्य को आला ए कत्ल के साथ गिरफ्तार कर लिया.

फेसबुक पर लड़की से हुए प्यार में युवक जान का दुश्मन बन गया. इश्क के इस फेसबुकिए खेल में एक युवक की हत्या कर दी गई. पुलिस हत्या के आरोप में मृतक के दो दोस्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपी के पास से हत्या में प्रयोग किये गये ईंट, बाईक, मृतक के मोबाईल नंबर और उसका ब्लू टूथ डिवाइस पुलिस ने बरामद कर लिया है. जौनपुर की शाहगंज पुलिस को यह सफलता हत्या के चौबिस घंटे के अंदर मिली है.

एसपी सिटी संजय कुमार ने मीडिया के सामने हत्या का खुलासा करते हुए कहा कि गिरफ्तार किये गये मृतक के दोस्त अभिषेक ने जुर्म स्वीकारा है. उसने बताया कि अंबाला की रहने वाली एक महिला मित्र से मृतक का अफेयर चल रहा था. उससे उनकी फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी. उसी महिला मित्र से अभियुक्त अभिषेक का शर्मा का भी प्रेम चल रहा था. दोनों दोस्तों का एक ही लड़की से अफेयर होने पर दोनों में तकरार शुरू हो गई.

मृतक राज राव ने अभिषेक को बताया कि रिश्ते में वह हमारी बहन लगती है, इसलिए वह उस महिला से बात नहीं करे. बाद में कुछ दिन के लिए लड़की आरोपी के साथ हो गई थी. यह बात जब राज राव को पता चली तो दोनों में झगड़ा शुरू हो गया. वह रिश्तेदारी में शादी समारोह में शिरकत करने के लिए आये थे.

वहीं पर शराब के नशे में धुत होकर झगड़ा करते हुए रेलवे लाईन किनारे बाईक से जा पहुंचे. वही पर ईंट से मारकर युवक की हत्या कर दी गई.

मृतक का मोबाईल फोन, और ईंट समेत जिस बाईक से दोनों गये थे उस बाईक को पुलिस ने बरामद करते हुए दो लोगों को जेल भेज दिया. हत्या का केस खोलने वाली पुलिस टीम की एसएसपी अजय साहनी ने प्रशंसा की है.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21946 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − three =