Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar पुलिस ने तीन बदमाशों को ठोकी गोली, कार में सवार तीन पशु चोर बदमाश घायल

Muzaffarnagar जनपद के जानसठ थाना क्षेत्र में आज अलसुबह हुई जबरदस्स्त मुठभेड में पुलिस की गोलियों का शिकार बनने से तीन बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक पिकअप, तीन तमंचे ओर चोरी की भैंस बरामद की है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक थाना जानसठ पुलिस द्वारा आज सुबह गश्त के दौरान सलारपुर से महलकी जाने वाले रास्ते पर जा रही पिकअप गाडी को रोकने का प्रयास किया गया तो गाडी में सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरु कर दी।

पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की जिसमें गोली लगने से कार में सवार तीन बदमाश घायल हो गए।घायल बदमाशों की पहचान सौराभ खान पुत्र हसीन अहमद निवासी ग्राम सठल थाना मवाना जनपद मेरठ, साजिद उर्फ वसीम पुत्र चिश्ती निवासी समर गार्डन थाना लिसाढ़ी गेट जनपद मेरठ तथा इमरान उर्फ आस मौहम्मद पुत्र यामीन निवासी ग्राम फतेहलापुर थाना लिसाढ़ी गेट जनपद मेरठ के रूप में हुई।

पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से 03 तमंचे, कारतूस, 01 चोरी की भैंस तथा एक बुलैरो पिकअप गाड़ी बरामद की है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर किस्म के पशु चोर प्रवृत्ति के अपराधी है, जिनके विरूध्द जनपद मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड, बुलन्दशहर व गाजियाबाद में पशु चोरी व अन्य चोरी की धाराओं में करीब 03 दर्जन अभियोग’ पंजीकृत है।

News

Shyama Charan Panwar

एस0सी0 पंवार (वरिष्ठ अधिवक्ता) टीम के निदेशक हैं, समाचार और विज्ञापन अनुभाग के लिए जिम्मेदार हैं। पंवार, सी.सी.एस. विश्वविद्यालय (मेरठ)से विज्ञान और कानून में स्नातक हैं. पंवार "पत्रकार पुरम सहकारी आवास समिति लि0" के पूर्व निदेशक हैं। उन्हें पत्रकारिता क्षेत्र में 29 से अधिक वर्षों का अनुभव है। संपर्क ई.मेल- panwar@poojanews.com

Shyama Charan Panwar has 358 posts and counting. See all posts by Shyama Charan Panwar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 5 =