उत्तर प्रदेश

Agra News: अयोध्या महंत Paramhansa Das को ताजमहल में नहीं मिली एंट्री, ब्रह्मदंड के साथ अंदर जाने से मना

Agra News: अयोध्या की तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास (Paramhansa Das) मंगलवार को ताजमहल देखने पहुंचे, लेकिन उन्हें एंट्री नहीं दी गई. परमहंस दास ने ताजमहल का टिकट खरीदा और जैसे ही एंट्री गेट पर पहुंचे वैसे ही वहां तैनात सीआईएसएफ के जवानों ने उनको अंदर जाने से रोक दिया.

सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें ब्रह्मदंड के साथ अंदर जाने से मना किया और कहा कि वे बिना ब्रह्मदंड के अंदर जा सकते हैं. वापसी में उन्हें ब्रह्मदंड सौंप दिया जाएगा. लेकिन परमहंस दास ब्रह्मदंड के साथ ही अंदर  प्रवेश करना चाहते थे.

जिसके बाद परमहंस दास ने वीडियो वायरल करके बताया कि जब वह एंट्री कर रहे थे तब वहां पर मौजूद स्टाफ ने उनको रोक दिया और कहा कि आप भगवा कपड़े पहने हैं, इसलिए आपकी एंट्री नहीं होगी.

साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष मजहब के लोगों को यहां ज्यादा महत्व दिया जाता है. परमहंस दास ने बताया कि ताजमहल का इतिहास गलत पढ़ाया जा रहा है और यह ताजमहल नहीं बल्कि भगवान शिव का मंदिर है और इसको तेजो महालय कहा जाता है.

इस मामले में एएसआई के अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने बताया कि ताजमहल में प्रवेश के लिए नियम तय हैं. संत अपने साथ अंदर लोहे का दंड ले जाना चाहते थे, जिसके लिए उन्हें मना किया गया. उनके प्रवेश पर कोई रोक नहीं थी.

उनसे ब्रह्मदंड गेट पर रखने का आग्रह किया गया था, लेकिन वह तैयार नहीं हुए. बता दें कि ताजमहल के अंदर किसी भी तरह की धार्मिक गतिविधियां प्रतिबंधित हैं. सिर्फ  शुक्रवार के दिन ताजमहल के अंदर स्थित मस्जिद में नमाज पढ़ी जाती है.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 − one =