वैश्विक

Ukraine के लिए नई सैन्य सहायता और राजनयिक समर्थन की घोषणा

Ukraine: अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन (Antony Blinken)  और रक्षा मंत्री लायड आस्टिन की यूक्रेन यात्रा के बाद अमेरिका अब खुलकर सामने आ गया है। दोनों मंत्रियों की यात्रा के बाद अमेरिका ने यूक्रेन के लिए नई सैन्य सहायता और राजनयिक समर्थन की घोषणा की है।ब्लिंकन और आस्टिन कीव की यात्रा पर गए थे, जिसे पूरी तरह से गुप्त रखा गया था।

रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने के बाद वरिष्ठ अमेरिकी मंत्रियों की युद्धग्रस्त देश की यह पहली यात्रा है। दोनों नेताओं ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और उनके सलाहकारों से कहा कि अमेरिका विदेशी सैन्य वित्तपोषण से 30 करोड़ डालर से अधिक की मदद प्रदान करेगा और 16.5 करोड़ डालर के गोला-बारूद की बिक्री को भी मंजूरी दी गई है।

उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन जल्द ही यूक्रेन में राजदूत के रूप में अपने उम्मीदवार की घोषणा करेंगे और युद्ध से पहले यूक्रेन छोड़ने वाले अमेरिकी राजनयिक आगामी सप्ताह लौटना शुरू कर देंगे।

कीव में अमेरिकी दूतावास फिलहाल बंद रहेगा। आस्टिन और ब्लिंकन के साथ पोलैंड की यात्रा करने वाले पत्रकारों को यात्रा समाप्त होने तक इस मामले पर खबर देने से मना किया गया था।

ये पत्रकार दोनों मंत्रियों के साथ यूक्रेन भी नहीं गए थे, प्रतिनिधिमंडल के लौटने तक ये दक्षिण-पूर्व पोलैंड में ही रुके थे। इसके लिए विदेश मंत्रालय और पेंटागन के अधिकारियों ने सुरक्षा व चिंताओं का हवाला दिया था।

आस्टिन और ब्लिंकन ने यूक्रेन, 15 सहयोगी और साझेदार देशों के लिए विदेशी सैन्य वित्तपोषण के रूप में कुल 71.3 करोड़ डालर की मदद की घोषणा की है। इनमें से करीब 32.2 करोड़ डालर की राशि यूक्रेन के लिए निर्दिष्ट की गई है। शेष राशि को उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (नाटो) के अन्य सदस्यों और अन्य देशों में विभाजित किया जाएगा, जिन्होंने युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन को महत्त्वपूर्ण सैन्य आपूर्ति प्रदान की है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 + ten =