वैश्विक

Delhi News: Kapil Dev ने घाट पर स्थाई रूप से मुख्य गंगा की एक धारा जोड़े जाने हेतु अनुरोध किया

नई दिल्ली (Delhi News) मंत्री कपिल देव अग्रवाल (Kapil dev agarwal) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर शुकतीर्थ में गंगा की जल धारा लाने का आग्रह किया।मुजफ्फरनगर सदर विधायक एवं प्रदेश सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आज नई दिल्ली पहुंचकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर उन्हें देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी व संकटमोचन श्री हनुमान जी का चित्र भेंट किया।

पावन गंगा तट पर स्थित महाभारतकालीन पौराणिक तीर्थस्थल श्री शुकतीर्थ में बह रही बाण गंगा का जल स्तर तेजी से गिर रहा है जिससे साधु-संतों, श्रद्धालुओं, तीर्थयात्रियों को परेशानी हो रही है। मंत्री कपिल देव ने अमित शाह को वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए घाट पर स्थाई रूप से मुख्य गंगा की एक धारा जोड़े जाने हेतु अनुरोध किया और कहा कि श्रीमद् भागवत कथा की उद्गम स्थली श्री शुकतीर्थ में संपूर्ण देश के विभिन्न राज्यों से एवं विदेशों से भी प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु आकर यहां श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण, गंगा स्नान, दैवीय दर्शन आदि से धर्मलाभ प्राप्त करते हैं।

जल का प्रवाह अत्यधिक कम होने पर चिंता जताते हुए मंत्री कपिल देव ने यहां गंगा जल के प्रवाह के संवर्धन हेतु शीघ्र कार्यवाही कराये जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि संत समाज, ग्रामीणों, पर्यटकों एंव क्षेत्रवासियों द्वारा जल स्तर में वृद्धि कराये जाने की निरंतर मांग की जा रही है। मंत्री कपिल देव ने उम्मीद जताई है कि शुकतीर्थ में गंगा जल स्तर की समस्या का शीघ्र हल निकाला जाएगा।

सदर विधानसभा सीट से हैट्रिक लगाने वाले मौजूदा स्वतंत्र प्रभार मंत्री कपिल देव ने शानदार जनसमर्थन जुटाने व विजय दिलाने के लिए क्षेत्रवासियों की ओर से श्री शाह का आभार व्यक्त कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

विदित रहे, विधानसभा चुनाव के दौरान गृह मंत्री अमित शाह मुजफ्फरनगर आए थे और कार्यकर्ताओं में जोश भरकर भाजपा प्रत्याशी कपिल देव अग्रवाल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील करके गए थे।

News

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21242 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 15 =