Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: फिल्म अभिनेता विकास बालियान के आवास पर राकेश टिकैत पहुंचे

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) किसान राजनीति के सबसे बड़े चेहरे के रूप में पहचान बना चुके राकेश टिकैत जाट कॉलोनी स्थित फिल्म अभिनेता विकास बालियान के आवास पर उनके पिता वरिष्ठ अधिवक्ता सुखपाल सिंह एडवोकेट को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे राकेश टिकैत पिछले एक पखवाड़े से जनपद से बाहर थे।

उन्हें इस बात की जानकारी मिली थी कि मुजफ्फरनगर वरिष्ठ अधिवक्ता सुखपाल सिंह एडवोकेट नही रहे। आज मुजफ्फरनगर आते ही वह विकास बालियान के आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए आए। वहां वह सुखपाल सिंह एडवोकेट की धर्मपत्नी श्रीमती कुसुम के पास भी बैठे जो उन्हें देखकर भावुक हो गई।

उन्होंने उन्हें धीरज बंधाया और कहा कि वह परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने बताया कि सुखपाल सिंह एडवोकेट की कचहरी स्थित सीट पर लंबे समय तक होगा मौजूद रहा था जो पूरे जनपद में प्रसिद्ध था। गांव देहात का आदमी जब भी कचहरी आता था तो उनकी सीट पर हुक्का पीने अवश्य तथा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत भी वहां कई बार हुक्का पीते थे।

इस अवसर पर विकास बालियान, धर्मवीर बालियान, विपिन सिंह बालियान, चिराग बालियान इत्यादि उपस्थित थे। यहां मौजूद लोगों से वार्ता करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि मुजफ्फरनगर को एनसीआर में आने से कोई लाभ नहीं हुआ है बल्कि नुकसान हो रहा है। जहां यहां अब १० वर्ष से पुराने ट्रैक्टर चलाने मुश्किल है तो वही स्कूल मालिकों के लिए भी बहुत विकट स्थिति आ गई है।

खासतौर से ग्रामीण अंचल में बसे, स्कूलों के अंदर लगी स्कूल गाड़ियों को प्रतिबंधित कर दिया गया है। जिससे स्कूल मालिकों के ऊपर करोड़ों रुपए का अतिरिक्त भार आ गया है। जबकि स्कूल बसें १० साल में १०००० किलोमीटर भी नहीं चलती परंतु उन्हें एनसीआर में आने के कारण प्रतिबंधित कर दिया गया है।

राकेश टिकैत ने कहा कि आयुष्मान कार्ड तो लोगों के बन रहे हैं परंतु इलाज में कोताही बरती जाती है। उस पर भी जल्दी वह लोग कदम उठाएंगे।

राकेश टिकैत ने कई मुद्दे पर बात की उन्होंने बताया कि वह तेलंगाना से आ रहे हैं और वहां आदिवासियों की कई मीटिंग उन्होंने ली। शीघ्र ही चंडीगढ़ में एक बड़ा कार्यक्रम होगा। जिसमें किसान आंदोलन के दौरान शहीद हुए ७५० किसान के परिवारों को ३०००००-३००००० दिए जाएंगे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − six =