उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar में एम्स की सैटेलाइट ब्रांच खोलने को स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar ) केंद्रीय राज्य मंत्री और मुजफ्फरनगर के सांसद डा. संजीव बालियान ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर मुजफ्फरनगर में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की सेटेलाइट ब्रांच खोलने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध किया है।

पिछले दिनों पीजेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बालियान के नेतृत्व में काफी संख्या में किसानों और स्थानीय लोगों ने केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद डॉ संजीव बालियान को उनके आवास पर पहुंचकर एक ज्ञापन दिया था, जिसमें मुजफ्फरनगर में एम्स की सेटेलाइट ब्रांच खोले जाने के लिए प्रयास करने का अनुरोध किया गया था।

अब स्थानीय सांसद डॉ संजीव बालियान ने स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर मुजफ्फरनगर में एम्स की सेटेलाइट ब्रांच खोलने के लिए अधिकारियों को निर्देशित करने का अनुरोध किया है।

उन्होंने पत्र में अवगत कराया कि यूपी में इस समय 2 एम्स गोरखपुर और रायबरेली में है जिनकी दूरी मुजफ्फरनगर से 700 किलोमीटर से भी अधिक है। इसके अलावा दिल्ली में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की दूरी भी मुजफ्फरनगर से 100 किलोमीटर से अधिक है।

ऐसे में मुजफ्फरनगर में एम्स की सेटेलाइट ब्रांच खोले जाने के बाद आसपास के जनपदों के लोगों को भी अच्छी स्वास्थ सेवा मिल पाएगी। पत्र में कहा गया कि इस समय हरियाणा के झज्जर और उत्तराखंड के कुमाऊं में एम्स की सेटेलाइट ब्रांच संचालित हो रही है। उसी तरह की एक सेटेलाइट ब्रांच अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान की मुजफ्फरनगर में भी होनी आवश्यक है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21630 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 1 =