उत्तर प्रदेश

Kanpur News: छेड़छाड़ का विरोध किया तो काट दी बिजली के खम्बे से घर की बिजली, लगा रही थाने के चक्कर

Kanpur News: एक महिला ने विधनु थाने में शिकायती पत्र दिया है, जिसमें उसने आरोप लगाया कि इलाके का गोलू अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी बेटियों से छेड़छाड़ करता है. यही नहीं, जब महिला ने इस बात का विरोध किया तो आरोपी ने बिजली के खम्बे से उसके घर की बिजली काट दी.

पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि पहले से ही गोलू उनकी बेटियों के आते-जाते छेड़छाड़ करता है. जब इस मामले में थाने में शिकायत की गई तो पुलिस आरोपी को थाने ले गयी. वहीं, छूटने के बाद फिर से आरोपी ने पनी हरकतें शुरू कर दीं.

इसके साथ महिला ने अपने शिकायती पत्र में लिखा है, ‘मुझे डर है कि आरोपी मेरे घर में कोई बड़ा हादसा ने कर दे. महोदय आपसे निवेदन है कि मामले की जांच कर कार्रवाई तय करें.’ यही नहीं, महिला ने साथ ही लिखा है कि वह बिजली काटे जाने के बाद डायल 112 पर कॉल करती रहीं, लेकिन संपर्क नहीं हो सका. फिलहाल बेबस महिला न्याय के लिए थाने के चक्कर लगा रही है.

जानकारी के मुताबिक, पीड़िता बेहद गरीब है, जो कि कड़ी मेहनत कर अपना और बेटियों का पेट पालती है. ऐसे में रात भर बिजली न आने से इस प्रचंड गर्मी में परिवार का हाल बेहाल है.

इस मामले में जब विधनु थाना पुलिस से बात की तो थाना अध्यक्ष अतुल कुमार सिंह ने कहा कि पूरे दिन में कई शिकायती पत्र आते हैं,जिन में कई तरह के आरोप लगाए जाते हैं.इस मामले में महिला ने अगर कोई आरोप पत्र पुलिस को दिया है तो प्रकरण में जांच कर कार्रवाई की जाएगी.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 17 =