Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: ३ अंतर्राज्यीय वाहन चोर अभियुक्त गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  थाना भौराकलां पुलिस द्वारा मुण्डभर गेट के पास से ०३ अंतर्राज्यीय वाहन चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। स्थानीय पुलिस द्वारा अभियुक्तगण की गिरफ्तारी कर थाना भौराकलां पर पंजीकृत वाहन चोरी के अभियोग का भी सफल अनावरण किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम मोहित उर्फ पोली पुत्र रामनिवास, प्रदीप कुमार पुत्र मांगेराम, आकाश पुत्र सुधीर निवासी सिसौली थाना भौराकलां, मुजफ्फरनगर जिसके कब्ज्े से ०१ हीरो स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल (थाना भौराकलां पर पंजीकृत चोरी के अभियोग से सम्बन्धित), ०१ हीरो स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल (पानीपत, हरियाणा से चोरी की हुई), ०१ हीरो स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल(जनपद शामली से चोरी की हुई), ०१ तमंचा व ०१ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर, ०२ चाकू नाजायज बरामद किया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण पर हरियाणा, उत्तर-प्रदेश के विभिन्न जनपदों में वाहन चोरी के लगभग आधा-आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत है, अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

०२ अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News) थानाक्षेत्र रामराज के ग्राम पुट्ठी इब्राहिमपुर में पैसे के लेन देन को लेकर झगडा हुआ था जिसमें ०१ व्यक्ति की मृत्यु हो गयी थी, उपरोक्त सम्बन्ध में थाना रामराज पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। थाना रामराज पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित ०१ अभियुक्त व ०२ अभियुक्ताओं को गिरफ्तार किया गया

अभियुक्तगण की निशाहदेही से आलाकत्ल चाकू व डंडे बरामद किये गये। गिरफ्तार अभियुक्तगण कसरत अली पुत्र कलवा उर्फ कल्लू, श्रीमति गुड्डी उर्फ आसमा पत्नी कसरत अली, रहनूमा उर्फ सईमा पुत्री कसरत अली निवासी ग्राम पुठ्ठी इब्राहिमपुर थाना रामराज जनपद मुजफ्फरनगर जिसके कब्जे से ०१ चाकू व ०२ डंडे आलाकत्ल।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21005 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × three =