Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

जनपद में स्थित धार्मिक स्थलों का निरीक्षण-घर से ही नमाज पढने की अपील

मुजफ्फरनगर। डीएम सैल्वा कुमारी जै० तथा एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा जनपद में स्थित धार्मिक स्थलों का निरीक्षण किया गया। लोगों को अपने घरों में रहने तथा घर से ही नमाज पढने की अपील की गयी।

सभी को अवगत कराया गया कि किसी भी यदि किसी भी प्रकार का धार्मिक आयोजन किया जाता है तथा भीड इक्ट्ठी की जाती है तो तत्काल उनके विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया जाएगा। जनपद में बांटे जा रहे राशन की व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया।

पुलिस व वालंटियर द्वारा राशन लेने आये व्यक्तियों के खडे होने के लिए एक उचित दूरी पर चूने/पेन्ट से स्थान बनाए गये है। निरीक्षण के दौरान सभी व्यक्तियों से सोशल डिस्टेंस बना कर खडे होने की अपील की गयी

साथ ही कोरोना वायरस से बचाव के लिए मास्क लगाने तथा हाथों को साबुन/सेनिटाईजर से साफ करने के लिए प्रेरित किया गया। देश में लागू लॉकडाउन का पालन कराने के लिए लोगों को जागरुक किया जा रहा है तथा सभी से अपने घरों में रहने की अपील की जा रही है। बिना आवश्यक कार्य के बाहर बैठे/घुमने वाले व्यक्तियों को सख्त हिदायत दी जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + twenty =