वैश्विक

Noida News: सोशल मीडिया ऐप से लोगों को जाल में फंसाते थे, हनीट्रैप की वजह से हुई उद्योगपति उमेश शर्मा की मौत

Noida News:  पुलिस ने दो महिलाओं सहित तीन लोगों को रविवार को गिरफ्तार किया. स्थानीय थाना पुलिस ने यह जानकारी दी. दरअसल, नोएडा सेक्टर 113 थाना क्षेत्र के सेक्टर 117 स्थित एक होटल में 20 जनवरी को उद्योगपति उमेश शर्मा की हत्या कर दी गई थी. तब से इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी.

स्थानीय थाना पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से शर्मा से लूटी गई कार, उनका आधार कार्ड, एटीएम कार्ड और नशीली गोलियां आदि बरामद की गई है. पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि उद्योगपति को हनीट्रैप में फंसा कर उनकी हत्या की गई थी.

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि रविवार को एक सूचना के आधार पर पुलिस ने सोरखा गांव के पास से गाजियाबाद स्थित राहुल विहार निवासी संदीप उर्फ सन्नी, जोधपुर (राजस्थान) निवासी सारा उर्फ शाहना और जयपुर निवासी सना को गिरफ्तार किया. उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने लूटी हुई एमजी हेक्टर कार, नशीली गोलियां, आदि बरामद किया है.

अपर उपायुक्त ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग ‘डेटिंग ऐप’ व अन्य सोशल मीडिया ऐप से लोगों को जाल में फंसाते थे. उन्होंने बताया कि गिरोह के सदस्य व्यक्ति की आर्थिक स्थिति जानने के बाद ऐप के माध्यम से संपर्क करते थे और प्रेम का झांसा देकर अपनी मर्जी के स्थान पर बुलाते थे.

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद वे व्यक्ति को शराब या चाय में नशीली गोलियां देकर बेहोश करतें थे, कई बार नशीला पदार्थ अधिक होने पर व्यक्ति की मौत भी हो जाती है और फिर उसे लूट कर फरार हो जाते थे. उन्होंने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ है कि गिरोह ने नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली, गुरुग्राम में रहने वाले कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है. अधिकारी ने बताया कि मामले की आगे की जांच की जा रही है.

Courtesy: This article is extracted with thanks & zero benefits from:

Source link

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 5 =