उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar News: शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में एक की मौत, मासूम घायल

मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)   रतनपुरी के बडसू गांव में घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हे का रिश्तेदार व उसका तीन वर्ष का बेटा घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी खतौली पर पहुंचाया है।

जहां से घायल पिता-पुत्र को स्वजन ने मोदीपुरम एवं खतौली एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। मोदीपुरम के अस्पताल में युवक की मौत हो गई। इससे विवाह की खुशियां काफूर हो गईं।

गांव बडसू में राशन डीलर रविंद्र के पुत्र अभिषेक की घुड़चढ़ी हो रही थी। मंगलवार को गांव कसैढ़ी, गंगोह जनपद सहारनपुर में बरात जानी थी। घुड़चढ़ी के दौरान दूल्हे के परिवार का एक युवक तमंचे से हर्ष फायरिंग कर रहा था। घुड़चढ़ी में दूल्हे की बहन का पति सोनू निवासी गांव आजमपुर, सहारनपुर अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ शामिल था।

इसी दौरान हर्ष फायरिंग में एक गोली सोनू के पेट में जा लगी, जबकि उसकी गोद में तीन वर्षीय उसके पुत्र भोला के माथे और घुटने पर गोली के छर्रे लगने से वह घायल हो गया। चींख-पुकार सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई और गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर रतनपुरी इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते सोनू को मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई। उसके पुत्र का खतौली के निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। बताया गया है कि सोनू अपने परिवार में इकलौता था।

इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि हर्ष फायरिंग के मामले की जांच की जा रही है। घटना से संबंधित कोई तहरीर नहीं आई है। हर्ष फायरिंग में एक युवक की मौत हुई है। वीडियो रिकार्डिंग या अन्य माध्यम से हर्ष फायरिंग करने वाले की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21118 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten + nineteen =