News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

दो को किया गिरफ्तारMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  चरथावल थाना क्षेत्र के गांव पावटी खुर्द में कुख्यात बदमाश के पिता का गांव के दलितों के लिए ढोल के साथ गांव में तुगलकी फरमान की मुनादी कराई और कहा खेत,समाधि और ट्यूबवेल पर जाने पर ५ हजार का जुर्माना और ५० जूतों की सजा मिलेगी। जिसका एक वीडियो भी जमकर वायरल हो रहा है।
दरअसल पूरा मामला चरथावल थाना क्षेत्र के गांव पावटी खुर्द का है। जहां पर कुख्यात बदमाश विक्की त्यागी के पिता राजवीर त्यागी उर्फ राजू प्रधान ने गांव के दलित समाज को ढ़ोल नागाड़े के साथ चेतावनी देते हुए कहा कोई भी अनुसूचित जाति का व्यक्ति उनके खेत, समाधि और ट्यूबवेल पर पकडे जाने पर ५० जूतों व ५ हजार रु की सजा दी जएगी।
वायरल वीडियो पर एसएसपी अभिषेक यादव ने तुरंत संज्ञान लेते हुए राजवीर त्यागी उर्फ पुर राजू प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है। एसएसपी अभिषेक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि राजवीर त्यागी द्वारा जातिगत टिप्पणी व गैरकानूनी बात की गई और मारपीट की बात कही है। उसके व उसके एक साथी के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है और गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।

 

दो आरोपी किये गिरफ्तारMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  नई मंडी कोतवाली पुलिस ने बंद घरो मे रात्रि मे चोरी करने वाले शंकर गैंग के दो चोरों को चोरी किए गए माल सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पकडे गए दोनो शातिर अभियुक्तों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही सुनिश्चित की।
एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशो के चलते जनपद मे अपराधों पर रोकथाम एवं विभिन्न मामलो मे वांछित/शामिल अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चल रहे अभियान विशेष के तहत सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव के निर्देशन मे इंस्पैक्टर थाना नई मन्डी पंकज पन्त एवं पुलिस टीम ने विगत 18 अप्रैल 2022 को आदर्श कालोनी निवासी राकेश कुमार पुत्र घासीराम के घर मे हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी गौरव पुत्र शंकर निवासी गाजावाली व प्रदीप पुत्र मनोहर लाल निवासी गाजावाली को 80 हजार रूपये नकद,दो कंगन पीली धातू, एक अंगूठी पीली धातू, दो बायजेब सफेद धातू व तीन लोहे की रोड बरामद की हैं।
नई मन्डी कोतवाली मे आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान क्षेत्राधिकारी नई मन्डी हिमांशु गौरव ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि 18 अप्रैल 2022 की रात कुछ अज्ञात चोरां ने आदर्श कालोनी निवासी राजेश कुमार के घर मे चोरी कर ली थी। पुलिस ने परिजनो की तहरीर पर इस सम्बन्ध मे मुकदमा कायम कर मामले की छानबीन व भागदौड शुरू की। सीओ हिमांशु गौरव ने बताया कि उक्त अभिश्योग का सफल अनावरण करते हुए नई मन्डी कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र मे गश्त व चैकिंग के दौरान मुखबीर की सूचना पर उक्त दोनो आरोपियों को सरवट फाटक के समीप से मय चोरी गया माल सहित गिरफ्तार किया गया है। सीओ नई मन्डी ने बताया कि उक्त दोनो शातिर किस्म के अपराधी हैं। जिनके खिलाफ थाना नई मन्डी,कोतवाली नगर एवं थाना सिविल लाइन में विभिन्न धाराओ मे 8-8 मुकदमे दर्ज हैं। सीओ नई मन्डी हिमांशु गौरव ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में नई मन्डी कोतवाली प्रभारी पंकज पन्त, सब इंस्पैक्टर जितेन्द्र सिह,सब इंस्पैक्टर मुकेश कुमार, सब इंस्पैक्टर अजीत शर्मा, सब इंस्पैक्टर ज्ञानेन्द्र सिह नागर, है.का.सुशील कुमार, है.का.सोविन्द्र, का.मनैन्द्र सिसौदिया, का.अंकित कुमार, का.देवेन्द्र,का.हर्ष कुमार, का.लोकेन्द्र कुमार, का.गौतम गोविन्दा शामिल रहे।

जनसंख्या नियंत्रण कानून पर निकाली पदयात्राMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  श्री हरिदेव अंतरराष्ट्रीय सेवा संघ द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग के लिए संचालित यात्रा मुजफ्फरनगर की हृदय स्थली शिव चौक पर पहुंची जहां भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अभिजीत सिंह गंभीर सल, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा मोहम्मद सलीम व विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के जिला छात्र प्रमुख प्रतीक शर्मा के नेतृत्व में यात्रा का नगर में भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के युवा कार्यकर्ता अपुल मित्तल, विकास गर्ग, विवेक शर्मा, अनुभव सैनी, दीपक शर्मा आदि उपस्थित रहे। जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना अति आवश्यक है एक देश एक कानून में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने हेतु में जन जागरण जागरूकता अभियान बनाने के उद्देश्य से ८ मई २०२२ को हरिद्वार से दिल्ली की पदयात्रा निकाली जा रही है जिसमें भारतवर्ष की सभी धार्मिक संस्थाएं सामाजिक संस्थाएं अध्यात्मिक संस्थान एनजीओ और राष्ट्रवादी विचारधारा वाले व्यक्तियों को सम्मिलित किया गया है इस कार्यक्रम का संचालन हरिदेव अंतरराष्ट्रीय सेवा संघ के द्वारा किया जा रहा है इस पदयात्रा में प्रेम सागर गुप्ता मुख्य संरक्षक रूप सिंह नागर संरक्षक डॉक्टर अश्वनी गौड़ राष्ट्रीय अध्यक्ष जयदेव पाराशर वरिष्ठ कानूनी सलाहकार कुमारी प्रज्ञा सिंह प्रवक्ता जी सिंह भाटी मनीष कुमार सिंह राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र कुमार तिवारी राजकुमार आर्य कपिल मलिक प्रशासनिक सलाहकार आदि यात्रा लेकर मुजफ्फरनगर पहुंचे।

बैटरे, जैनरेटर चोरी
भोकरहेड़ी। (Muzaffarnagar News) चोरों के हौसले अभी भी बुलंदी पर है आये दिन चोरी की वारदात कर चोर अपने मंसूबों में कामयाब हो रहे है। ऐसा ही भोकरहेड़ी के एक पब्लिक स्कूल में हुआ। जहां चोरों ने स्कूल से जैनरेटर, बैटरा, डीवीआर इत्यादि सामान चोरी कर लिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा होगा। पब्लिक स्कूल के कमरों के तालों को तोड़कर चोरो ने दिया चोरी की घटना को अंजाम जहां
मार्ग पर स्थित विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल से जेनरेटर ,बड़ी बैट्रियां, डीवीआर आदि सामान को रात्रि में चुरा लिया। भोपा थाना क्षेत्र के भोकरहेड़ी में बरला की घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी। बताया जाता है कि एक पखवाड़े के भीतर भोकरहेड़ी में चोरी की ये तीसरी घटना पिछली दो घटनाओं के खुलासा करने में अब तक पुलिस को सफलता हाथ नहीं लग सकी है।

वांछितों को किया गिरफ्तारMuzaffarnagar
शाहपुर।(Muzaffarnagar News)  थाना क्षेत्र शाहपुर के ग्राम बसी कलां में शादी में दहेज को लेकर लड़की व लड़के पक्ष में विवाद हो गया, जिसमें इस्तेकार द्वारा जफर के सिर में गोली मारकर गम्भीर रूप से घायल कर दिया था, जिसकी दौराने उपचार मृत्यु हो गयी। जिसके सम्बन्ध में थाना शाहपुर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।
थाना शाहपुर पुलिस द्वारा शामली बस अड्डा, कस्वा शाहपुर से ०३ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणइस्तेकार पुत्र सरदार उर्फ कल्लू निवासी बसी कलां, थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर, गुल्लू उर्फ गुल मौहम्मद पुत्र नौशाद निवासी बसी कलां, थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर, आसीक उर्फ आसिफ पुत्र शलीम निवासी बसी कलां, थाना शाहपुर, मुजफ्फरनगर। जिसके कब्जे से ०१ तमन्चा मय ०२ जिन्दा कारतूस ३१५ बोर।

लम्बित वाहन किये निस्तारित
तितावी।(Muzaffarnagar News)  ०५ वर्ष (२०१७) से थाने पर पडे ४४ वाहनों का निस्तारण किया गया। थाना तितावी पर ०५ वर्षों (वर्ष-२०१७) से अभियोगों से सम्बन्धित लम्बित माल/लावारिस एवं सीज शुदा ४४ वाहनों की निलामी कराकर निस्तारण कराया गया। जिसमें ०५ चार पहिया वाहन, ३९ दो पहिया वाहन को निस्तारित किया गया। ं

 

एसएसपी ने स्टार लगाकर किया सम्मानितMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  पुलिस उपमहानिरीक्षक स्थापना, मुख्यालय पुलिस महानिदेशवा, उत्तर प्रदेश लखनऊ के आदेश संख्या ४०रष्ठता पदोन्नति) २०२१ के द्वारा उत्तर प्रदेश उप निरीक्षक और निरीक्षक (नागरिक पुलिस) सेवा नियमावली-२०१५ यथा संशोधित में निहित निर्देशों के अन्तर्गत अनुपयुक्त को अस्वीकार करते हुये ज्येष्ठता के आधार पर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की प्राधिकृत विभागीय चयन समिति द्वारा निम्नलिखित उप निरीक्षक नागरिक पुलिस को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति हेतु उपयुक्त पाये जाने एवं पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश द्वारा अनुमोदित किये जाने के फलस्वरूप इन्हें इनके वर्तमान नियुक्ति के स्थान पर ही कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी। एसएसपी अभिषेक यादव द्वारा निम्नलिखित उ०नि० नागरिक पुलिस को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति हेतु स्टार लगाकर सम्मानित किया गया। पदोन्नति निरीक्षकों के नाम जितेन्द्र सिंह, संजय कुमार, श्रीमती निधि, श्रीमती ममतेश। पदोन्नति पाये समस्त उप निरीक्षकगण अपने नियुक्ति स्थान पर कार्यभार ग्रहण करेंगे तथा कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से ०२ वर्ष की अवधि तक परीवीक्षाधीन रहेगे. जिसे सेवा नियमावली के प्रावधानों के अनुसार सक्षम प्राधिकारी द्वारा आगे बढ़ाया जा सकेगा। सफलतापूर्वक परिवीक्षाकाल पूर्ण करने पर सक्षम स्तर से इस हेतु आदेश निर्गत किये जायेगे।

 

जन सुविधा के लिए १० पंखे लगवाये
पुरकाजी। (Muzaffarnagar News)  चेयरमैन जहीर फारूकी कुछ दिन पूर्व पुरकाजी स्वास्थ्य केंद्र पर गए थे वहां गर्मी में लोग बेहाल होकर लाइनों में डॉक्टर को दिखाने व दवा लेने को खड़े थे चेयरमैन ने जनसुविधा के लिए तत्काल सरकारी अस्पताल में जहां जहां मरीज या उनके तीमारदार खड़े होते या बैठते हैं उन जगहों पर लगाने के लिए १० पंखे भेजकर लगवाये आज खुद जाकर पँखो को देखकर स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉक्टर अरुण कुमार से कहा कि जनता की सुविधा के लिए जितने भी पंखे या हैण्डपम्प चाहिए वो हम दे देंगे और इसी हफ्ते में अस्पताल में मरीजों एवम तीमारदारों के लिए अत्याधुनिक शौचालय ओर स्नानघर बनाने की साथ साथ उनके बैठने के लिए अच्छे शेड ओर बेंच की व्यवस्था का काम शुरू कर दिया जायेगा पुरकाजी अस्पताल में आने वाले मरीजों को हर सम्भव सुविधा नगर पंचायत पुरकाजी देगी गौरतलब हो कि पुरकाजी सरकारी अस्पताल नगर पंचायत के हदूद से बाहर है फिर भी चेयरमैन पुरकाजी सीमाओं से बाहर जाकर भी जनहित में कार्य कराते रहते हैं ।

 

श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 15 से होगाMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)   शुकतीर्थ की पावन धरा पर आगामी १५ मई से अष्टोत्तशत् श्रीमद् भागवत मूल पाठ के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। मंगलवार को नई मंडी श्री बालाजी धाम मंदिर निकट श्री हरि काम्पलेक्स में सुरेंद्र शर्मा के आवास पर एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमद् भागवत कथा के आयोजन को लेकर अब तक की तैयारियों पर विस्तारपूर्वक मंथन किया गया। ललितांबा पीठाधीश्वर आचार्य जयराम जी महाराज के सानिध्य में संपन्न बैठक में १५ मई से २२ मई तक अखिल भारतीय ललीतांबा शक्ति समिति द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के बारे में विस्तार से चर्चा हुई। महाराज श्री ने इस दौरान कहा कि श्रीमद् भागवत कथा पुराण में सभी ग्रन्थों का सार है और यही एक ऐसा ग्रन्थ है जिसमें भगवान की सभी लीलाओं का वर्णन किया गया है। यह बाते हम सभी जानते हैं और हर कथाओं में सुनने को भी मिलती है मगर कथा श्रवण के बाद उस पर अमल करने से ही पुण्य प्राप्त होता है। महाराज श्री ने कहा कि भगवान श्रीमन्न नारायण ने अनेक लीलाएं की है और अनेक अवतारों में मनुष्य को सामान्य रूप से जीने की शिक्षा दी है। इस दौरान उन्होंने राजा परीक्षित जन्म, विधुर कृष्ण मिलन व भगवान का विराट रूप के साथ-साथ मनु वंश वर्णन व वराह अवतार सहित भगवान कपिल के अवतार की कथाओं का प्रसंग सारांश रूप से भक्तों को बताया।  शुकदेव आश्रम शुक्रताल में आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा के बारे में जानकारी देते हुए सुरेंद्र शर्मा ने बताया की १५ से २२ मई तक होने वाले इस भव्य आयोजन के लिए नई मंडी भोपा पुल के पास से प्रतिदिन एक बस शुक्रताल कथा स्थल पर जाएगी और वहां श्रीमद् भागवत कथा श्रवण एवं भोजन प्रसाद के उपरांत बस मुजफ्फरनगर भक्तों को लेकर वापस लौटेगी। उन्होंने बताया की नई मंडी निवासी जय प्रकाश गोयल एवं सुभाष गोयल की ओर से श्रीमद् भागवत कथा श्रवण के लिए इस बस की व्यवस्था की गई है ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु शुक्रताल में आयोजित ललितांबा पीठाधीश्वर आचार्य जय राम जी महाराज के  मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा अमृत वर्षा का आनंद उठा सकें। पंडित बृजेंद्र शर्मा ने बताया की शुक्रताल में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का लाइव प्रसारण दिशा चैनल के साथ यूट्यूब और फेसबुक पर भी प्रसारण किया जाएगा। मंगलवार को आयोजित इस बैठक में मुख्य रूप से सपा नेता राकेश शर्मा, अशोक शर्मा, आनंद प्रकाश शर्मा, जयप्रकाश गोयल, सुभाष गोयल, ब्रजमोहन शर्मा, अंशुल शर्मा, विनोद पाराशर, अनुज मुद्गल, संजय मिश्रा, मास्टर मुकेश शर्मा, मास्टर सुभाषचंद शर्मा, संजय शर्मा धर्मकांटे वाले, रवि शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक शर्मा, प्रदीप शर्मा व विनोद शर्मा समेत बड़ी संख्या में आयोजन समिति से जुड़े सदस्य मौजूद रहे।

समाचार (Muzaffarnagar News)

सटोरिये को दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)   एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते लगातार शातिरों को गिरफ्तार करने का कार्य जारी है। इसी क्रम में चौकी प्रभारी द्वारा शातिर सटोरिये को नकदी, सट्टा पर्ची सहित गिरफ्तार किया गया। चौकी प्रभारी रामलीला टिल्ला उप निरीक्षक मनोज कुमार शर्मा द्वारा अभियुक्त शाहनूर उर्फ शानू पुत्र चांदू निवासी निकट जोगियान मस्जिद ग्राम न्याजुपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद मुजफ्फरनगर को मय सट्टा पर्चा गत्ता पेंसिल नगद १२२० रुपए अभियुक्त को ग्राम न्याजुपुरा मुजफ्फरनगर कोतवालीनगर से गिरफ्तार किया गया ।

 

शहीद सिंह मार्ग के विवाद को लोग दे रहे हैं हवाः बराडMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)   शहीद बचन सिंह मार्ग प्रकरण मे सिख समाज ने अपनी स्थिती स्पष्ट करते हुए पत्रकारों को बताया कि उनके पास नगरपालिका परिषद द्वारा पारित प्रस्ताव की प्रति मौजूद है। जिसे उन्होने 9 मई को पालिका रिकार्ड रूम से प्राप्त कर लिया है और इसके अनुसार इस पूरे मार्ग का नाम गुरू नानक देव मार्ग सही है। गांधी कालोनी के मुख्य गुरूद्वारे मे आयोजित पत्रकार वार्ता मे श्री गुरू सिंह सभा के अध्यक्ष स.गुरूचरण सिह बराड, सचिव देवेन्द्र सिह नागपाल व स.सुखदर्शन सिंह बेदी,अमरजीत सिडाना ने संयुक्त रूप से बताया कि गुरू नानक देव मार्ग का पत्थर जो गांधी कालोनी गुरू गोविन्द सिह पब्लिक स्कूल के बाहर लगा था। उसके जीर्ण -शीर्ण हो जाने के कारण अब नए पत्थर लगाए गए हैं। पहले इनकी संख्या 3 थी जो अब 5 हो गई है। उन्होने पत्रकारों से कहा कि वर्तमान मे सरकार शहीदों के परिवारों को पैट्रोल पम्प से लेकर जमीन आदि व अन्य सुविधाए भरपूर मात्रा मे दे रही है। इससे उन परिवारों को संतुष्ट हो जाना चाहिए। जबकि पूर्व मे पंजाब मे एक एक गांव मे 20-20 लोग शहीद हो जाते थे। और उन परिवारों को कुछ नही मिल पाता था। उन्होने स्पष्ट किया कि शहीद बचन सिंह मार्ग का मुददा मुख्यमंत्री योगी,प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,राष्ट्रपति एवं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत तक ना ले जाया जाए। अपितु इस विवाद को आपसी समझौते के तहत स्थानीय स्तर पर हल कर लिया जाए। उन्होने कहा कि अभी तो हम कोई कदम नही उठा रहे हैं। लेकिन प्रशासन व कोर्ट का सहारा लेने से भी नही चूकेंगे।
उन्होने शहीद बचन सिंह की मुर्ति लगाने को जायज ठहराते हुए उनके नाम का पत्थर लगाने को गलत बताया। उन्होने यह भी कहा कि उन्होंने शहीद के परिवार से मिलकर उन्हे सुझाव दिया कि मार्ग का नाम आधा-आधा कर दिया जाए और प्रत्येक वर्ष बचन सिंह का शहीदी दिवस मनाकर उसमे लोगों को सम्मानित कर दिया जाएगा। लेकिन शहीद बचन सिह के परिवार द्वारा इस सुझाव मे रूचि ना दिखाने पर लोग बेवजह इस मुददे को हवा देना चाहते हैं। जो कि उचित नही है। उन्होने स्पष्ट किया कि साद्य संगत के अनुरोध पर पुराने शिलापटों का नवीनीकरण किया गया है। उन्होने कहा कि अगले कुछ दिनो मे इस मुददे को सुलझा लिया जाएगा।
पत्रकार वार्ता मे धनप्रीत उर्फ चन्नी बेदी,सुनील ग्रोवर, स.बलविन्द सिह सल्ल,स.बलबीर, पूर्व सभासद पवन छाबडा,विवेक चुघ, अमरजीत सिडाना, स.सुखदर्शन सिंह बेदी सहित सिख समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

डीएम ने समस्याओ ंको सुन किया निस्तारित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)   जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह द्वारा लगातार फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को भी कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यलय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरयादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। जनसुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार एवं अन्य फरियादी गण उपस्थित रहे।

शराब के गोदाम का आबकारी निरीक्षक ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  आबकारी निरीक्षक राजेश सिंह अपनी टीम के साथ किया शराब के गोदाम का निरीक्षण टीम को देखकर गोदाम के कर्मचारियों में बनी बेचौनी निरीक्षण के दौरान सदर आबकारी राजेश सिंह ने सख्त लहजे में कहा की किसी भी प्रकार की गड़बड़ और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

समस्याओं को सुन सीएमओ ने किया निस्तारित
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)   जनता दर्शन में जन समस्याओं का निस्तारण करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी।
जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओंध्शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।

सीडीओ ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  राज्यपाल श्रीमति आनन्दी बेन पटेल, उ०प्र० के जनपद भ्रमण के दृष्टिगत कृषि विज्ञान केंद्र चित्तौड़ा का निरीक्षण किया गया । राज्यपाल श्रीमती आनन्दी बेन पटेल के आगामी १२.०५.२०२२ को जनपद मुजफ्फरनगर आगमन को लेकर जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के निर्देशानुसार मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव के साथ कृषि विज्ञान केंद्र चित्तौड़ा का निरीक्षण किया गया एवं राज्यपाल के भ्रमण के दृष्टिगत समस्त आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच कर अधीनस्थों को समस्त तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उप कृषि निदेशक, जिला कृषि अधिकारी, खंड विकास अधिकारी जानसठ एवं संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

नेशनल योगा ओलम्पियाड 2022 का
डीएवी इंटर कालेज में हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  डी०ए०वी० इण्टर कॉलेज, मुजफ्फरनगर में सदर तहसील की नेशनल योगा ओलम्पियाड २०२२ का आयोजन किया गया जिसमें सुनील कुमार शर्मा प्रधानाचार्य व प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार, राजकीय इण्टर कॉलेज मेहलकी मुजफ्फरनगर ने संयुक्त रूप से उदघाटन की घोषणा की ओर बच्चों को अपना उदभोदन के साथ आर्शीवाद दिया सभी जीवन में सफलता प्राप्त करे। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों ने प्रतिभाग किया डी०ए०वी० इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर, एस०डी० गर्ल्स इण्टर कॉलेज गाधी कॉलोनी मुजफ्फरनगर, जनता इण्टर कॉलेज पचौण्डा मुजफ्फरनगर गुरु विरजानन्द इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर कल्याणकारी इण्टर कॉलेज बघरा मुजफ्फरनगर जनता जर्नादन इण्टर बसेडा, आर्य कन्या इण्टर कॉलेज, किसान इण्टर कालेज अलीपुरखडी, शहीद भगत सिंह बुढीना कला बरला इण्टर कालेज बरला. राजकीय इण्टर कॉलेज, वैदिक पुत्री पाठशाला इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर। जिसमें सहयोग के रूप में सत्यकाम तोमर राहुल कुशवाहा विपिन त्यागी, मनोज कुमार नीरज कुमार विनुज कुमार हंस कुमार वरूण मलिक श्रीमती बबीता राणा रचना रावत प्रीति शर्मा आदि रहें जूरी की भूमिका में योगेश कुमार योगाचार्य मोहित वर्मा श्री सुधीर कुमार दयानन्द इण्टर कॉलेज बिरालसी की भूमिका महत्वपूर्ण रही। इस प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी द्वितीय आदित्य, कल्याणकारी इण्टर कॉलेज, बघरा तृतीय वंश जनता जर्नादन इण्टर कॉलेज बसेड़ा प्रथम शुभम कुमार, राजकीय इण्टर कॉलेज, मुजफ्फरनगर। बालिका वर्ग में चयनित प्रतिभागी प्रथम गुनगुन, वैदिक पुत्री पाठशाला इण्टर कॉलेज नई मण्डी मुजफ्फरनगर। द्वितीय शालिनी, वैदिक पुत्री पाठशाला इण्टर कॉलेज नई मण्डी मुजफ्फरनगर। तृतीय साक्षी जनता इण्टर कॉलेज पचेण्डा अतिरिक्त शिवानी आर्य कन्या इण्टर कॉलेज, वंशिका शर्मा एस.डी. गर्ल्स इण्टर कॉलेज मुजफ्फरनगर। जनपदीय प्रतियोगिता दिनांक १७.०५.२०२२ लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज जानसठ रोड मुजफ्फरनगर में आयोजित होगी।

 

कई को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 सुनील कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त बोबी पुत्र प्रेमचन्द निवासी गुडियाडुड्डी थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को बिरालसी बस अड्डा से गिरफ्तार किया। वहीं थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 शिवकुमार द्वारा अभियुक्त मोनू पुत्र राजकुमार निवासी रामनगर थाना सिधावली अहीर जनपद बागपत को स्टार्ट हवा रोहाना रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 ट्रक न0 यूपी 16 एचपी7113 को बरामद किया गया। इसके अलावा थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 अमरपाल शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्तगण शोकीन पुत्र साबिर, शाबु पुत्र ंमुदा, शकीना पत्नी शाबिर निवासीगण सलारपुर थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर को सलारपुर रजवाहे के पास से गिरफ्तार किया। वहीं थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 रविन्द्र सिह द्वारा वांछित अभियुक्त नौशाद पुत्र शमशाद निवासी मोहल्ला शेरखान कस्बा व थाना सरधना मेरठ हाल पता मोहल्ला ईदगाह नई बस्ती कस्बा व थाना सरधना मेरठ को गिरफ्तार किया। इसके अलावा थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 रोहित कुमार द्वारा वांछित अभियुक्त सागर पुत्र रणजीत निवासी ग्राम खेड़ी थाना मंसूरपुर,मुजफ्फरनगर को जोहरा अंडरपास के पास से गिरफ्तार किया।

 

शराब सहित पकड़ा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  कच्ची शराब सहित युवक को गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुधीर कुमार द्वारा अभियुक्त प्रदीप पुत्र महकार निवासी आदमपुर मौचडी थाना खतौली मु0नगर को जसौला से सिकन्दपुर जाने वाला रास्ता से गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से 04 लीटर कच्ची शराब को बरामद किया गया।

 

शस्त्र सहित गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)   अलग अलग स्थानों से कई के अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना जानसठ पर नियुक्त उ0नि0 अजय कुमार द्वारा अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र कान्तीप्रशाद निवासी धनायन दक्षिणी थाना जानसठ, मु0नगर को पिथोडा पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तंमचा मय 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है।
इसके अलावा थाना मीरापुर पर नियुक्त उ0नि0 नेत्रपाल सिह द्वारा वांछित अभियुक्त फैजान पुत्र फाजिल निवासी ग्राम चुड़ियाला थाना मीरापुर, मु0नगर को चुड़ियाला नहर पुल से चुड़ियाला को जाने वाला रास्ता मीरापुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01नाजायज चाकू बरामद किया गया है।

 

शादी समारोह में हर्ष फायरिंग में एक की मौत, मासूम घायल
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)   रतनपुरी के बडसू गांव में घुड़चढ़ी के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हे का रिश्तेदार व उसका तीन वर्ष का बेटा घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी खतौली पर पहुंचाया है। जहां से घायल पिता-पुत्र को स्वजन ने मोदीपुरम एवं खतौली एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। मोदीपुरम के अस्पताल में युवक की मौत हो गई। इससे विवाह की खुशियां काफूर हो गईं।
गांव बडसू में राशन डीलर रविंद्र के पुत्र अभिषेक की घुड़चढ़ी हो रही थी। मंगलवार को गांव कसैढ़ी, गंगोह जनपद सहारनपुर में बरात जानी थी। घुड़चढ़ी के दौरान दूल्हे के परिवार का एक युवक तमंचे से हर्ष फायरिंग कर रहा था। घुड़चढ़ी में दूल्हे की बहन का पति सोनू निवासी गांव आजमपुर, सहारनपुर अपने तीन वर्षीय बेटे के साथ शामिल था। इसी दौरान हर्ष फायरिंग में एक गोली सोनू के पेट में जा लगी, जबकि उसकी गोद में तीन वर्षीय उसके पुत्र भोला के माथे और घुटने पर गोली के छर्रे लगने से वह घायल हो गया। चींख-पुकार सुनकर मौके पर भीड़ जुट गई और गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर रतनपुरी इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खतौली में भर्ती कराया। जहां से गंभीर हालत के चलते सोनू को मोदीपुरम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई। उसके पुत्र का खतौली के निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है। बताया गया है कि सोनू अपने परिवार में इकलौता था।
इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह ने बताया कि हर्ष फायरिंग के मामले की जांच की जा रही है। घटना से संबंधित कोई तहरीर नहीं आई है। हर्ष फायरिंग में एक युवक की मौत हुई है। वीडियो रिकार्डिंग या अन्य माध्यम से हर्ष फायरिंग करने वाले की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

 

शिव सैनिकों ने किया गो ध्वज गंगा यात्रा यात्रा का स्वागतMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)   जनपद मुजफ्फरनगर के शिव सैनिकों ने शिव चौक पर गो ध्वज गंगा यात्रा यात्रा का स्वागत किया वही शिवसेना के जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा ने कहा कि गौ माता की रक्षा करना प्रत्येक शिवसैनिक का धर्म है ये यात्रा ऋषिकेश से राष्ट्रपति भवन दिल्ली 8 मई से 11 मई तक आयोजन की जा रही है वही मीडिया प्रभारी सोनू वर्मा ने कहा कि मां गंगा मैया को स्वच्छ रखना प्रत्येक सनातन धर्मी का कर्म है वही प्रमोद अग्रवाल ने आशु मोंगिया को माल्यार्पण कर स्वागत किया जिसके बाद आशु मोंगिया ने शिव मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर भोले बाबा का आशीर्वाद लिया वही दिनेश शर्मा ने कहा की सनातन धर्म पर चलना ही सब का कर्तव्य है।
वही मुजफ्फरनगर से स्वागत करने वालो में शिव सेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा उप राज्य प्रमुख प्रमोद अग्रवाल, मीडिया प्रभारी सोनू वर्मा, नगर अध्यक्ष संदीप सिंघल डॉ कपिल कश्यप विनय चौहान अरुण कश्यप मनोज धीमान सचिन कुमार संदीप कुमार मांगेराम विशु नरेश कुमार पिंकू अंशुल निशांत योगेश योगेश अभिषेक जितेंद्र अनूप अरविंद राधेश्याम कश्यप संदीप ठाकुर अमित राजपूत आदि शिव सैनिक मौजूद रहे।

News

 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − sixteen =