उत्तर प्रदेश

Deoria News: देवतहा गांव में दो सगे भाइयों की गला रेत कर निर्मम हत्या

Deoria News: गौरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित देवतहा गांव में एक भाई ने दो सगे भाइयों की गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

गौरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित देवतहा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो सगे भाइयों की सौतेली मां के लड़के से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर सौतेली मां के लड़के ने दो सगे भाइयों की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। इस डबल मर्डर के वारदात की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर गौरी बाजार थाना क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों समेत देवरिया जनपद के कई आला अफसर घटनास्थल पर पहुंचे हैं जहां मामले की जांच जारी है।

 गौरी बाजार थाना क्षेत्र स्थित देवतहा गांव में घटित डबल मर्डर के वारदात से दो दिन पहले जिले के रुद्रपुर थाना क्षेत्र से एक हत्या का मामला सामने आया था। जहां कोइलगढहा गांव में रविवार को सुबह सोच के लिए गए एक बुजुर्ग पर एक मनबढ़ ने लाठी से हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

मामले की सूचना मिलते ही बुजुर्ग के परिजन आनन-फानन में देवरिया जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। मगर चोट गहरा लगने के कारण बुजुर्ग की हालत नाजुक हो गई थी जिसको देखते हुए जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बुजुर्गों गोरखपुर के बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान ही रविवार को दोपहर बाद बुजुर्ग की मृत्यु हो गई।

जिसके बाद मृतक बुजुर्ग के बेटे रामबदन ने बुजुर्ग पर हमला करने के आरोपी तेल हूं यादव के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराया। पुलिस ने मामले पर कार्रवाई करते हुए आरोपी तेलुगु उर्फ श्याम यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + ten =