पी0एम0एस0 संघ शाखा Muzaffarnagar की बैठक सम्पन्न
जिला अस्पताल मे पी0एम0एस0 संघ शाखा मुज़फ्फरनगर (Muzaffarnagar) की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ सचिन वैश्य व प्रदेश महासचिव डॉ अमित सिंह ने चिकित्सकों की प्रदेश स्तर की समस्याओं व उनके निराकरण पर विस्तार से चर्चा की, उन्होंने सरकार की नीतियों की सराहना की लेकिन अपने अधिकारों के हनन पर चिंता जताते हुए कहा कि अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं होगा।
जिला अस्पताल मे पी0एम0एस0 संघ शाखा मुज़फ्फरनगर की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ सचिन वैश्य व प्रदेश महासचिव डॉ अमित सिंह ने चिकित्सकों की प्रदेश स्तर की समस्याओं व उनके निराकरण पर विस्तार से चर्चा की #Muzaffarnagar pic.twitter.com/v43vHNZyOU
— News & Features Network (@mzn_news) May 10, 2022
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ एम0एस0 फौजदार, व मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 राकेश कुमार द्वारा चिकित्सकों से मरीजों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यहार करने का आह्वान किया
चिकित्सकों की किसी भी समस्या के निवारण का पूर्ण आश्वासन दिया। बैठक का आयोजन संघ के अध्यक्ष डॉ नवनीत बंसल व सचिव डॉ विनीत कौशिक द्वारा किया गया।

