News
खबरें अब तक...

समाचार (Muzaffarnagar News)

कई को अवैध शस्त्र सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर।(Muzaffarnagar News)  अलग अलग स्थानों से कई को अवैध शस्त्र सहित गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 मोहित चौधरी द्वारा अभि0 सलमान पुत्र रहीश निवासी खालसा पट्टी सुजडू थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर को सुजडू बगीची मे नल के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा 315 बोर मय 01 जिंदा कारतूस बरामगद किया गया। इसके अलावा थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुखवीर सिंह द्वारा अभि0 जुनैद पुत्र जमशेद नि0 सैनीनगर थाना खतौली मु0नगर हाल पता बिलाल मस्जिद के सामने धोबी का मकान इस्लामाबाद भूड थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को शुगरमिल गेट की तरफ से इस्लामाबाद भूड की तरफ से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 चाकू नाजायज बरामगद किया गया। इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 बिजेन्द्र सिंहद्वारा अभि0 जाहिद पुत्र यासीन निवासी मौ0 तगायान मुस्लिम थाना चरथावल जनपद मुजफ्फरनगर को सिगंलपुर रोड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 01 तमंचा मय 01 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।

 

बालिका के साथ दुष्कर्मः आरोपी को 20 वर्ष की सजा
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News)  गत १७ जनवरी २०१९ को थाना कोतवाली के एक गांव की ५ वर्षीय बालिका को दुकान से टॉफी दिलाने के बहाने ५२ दर्राह पुल के नीचे ले जाकर बलात्कार किए जाने के मामले में आरोपी अनिल पुत्र रमेश निवासी ग्राम मालिरा को २० वर्ष की सजा व २५ हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। कोर्ट ने जुर्माने की सभी रकम पीड़ित को दिलाने के भी आदेश दिए। मामले की सुनवाई विशेष पॉक्सो अदालत नंबर एक की जज आरती फौजदार की कोर्ट में हुई। अभियोजन की ओर से ऐ डीजी सी कुलदीप पुंडीर विशेष पोक्सो अधिवक्ता विक्रांत राठी व कुलदीप बाल्यान ने पैरवी की। अभियोजन की कहानी के अनुसार गत २७ जनवरी २०१९ को थाना कोतवाली के एक गांव में ५ वर्षीय बालिका को टॉफी दिलाने के बहाने अनिल ले गया ओर ५२ दर्राह पल के नीचे बलात्कार किया। बालिका के घर न पहुचने पर तलाश किया तो अनिल ५२ दर्राह पुल के नीचे मिला। जिसे परिजनों ने दबोच लिया ओर पुलिस के सुपुर्द कर मामला दर्ज कराया। गम्भीर घायल को अस्पताल दाखिल कराया गया था। पुलिस ने अनिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

 

कई को पकड़ा
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News)  अलग अलग स्थानों से अलग अलग मामलों में कई को गिरफ्तार किया। थाना कोतवाली नगर पर नियुक्त उ0नि0 मोहित चौधरी द्वारा वारण्टी अभियुक्त शहजाद उर्फ छोटा कुरेशी पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम सुजडू थाना कोतवाली को गिरफ्तार किया।इसके अलावा थाना मन्सूरपुर पर नियुक्त उ0नि0 महेंद्र कुमार गौतम द्वारा वांछित अभियुक्त संजू उर्फ दीपक पुत्र ब्रह्मपाल निवासी ग्राम जोहरा थाना मंसूरपुर जनपद मुजफ्फरनगर को शाहपुर मोड के पास से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना चरथावल पर नियुक्त उ0नि0 ओमेन्द्र सिह द्वारा वारण्टी अभियुक्त गुलफाम पुत्र नजीर निवासी कुटेसरा थाना चरथावल को गिरफ्तार किया। वहीं थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 शिवकुमार शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त कृष्णा पुत्र करण निवासी रांमपुर थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर को रामपुर तिराहा से गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा थाना छपार पर नियुक्त उ0नि0 रणवीर सिह द्वारा ें वांछित अभियुक्तगण अजमल पुत्र इसरार उर्फ नन्नू, महफूज पुत्र महबूब निवासीगण छपरा थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर को ग्राम सिकन्दरपुर से गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना बुढाना पर नियुक्त उ0नि0 संजय सिह द्वारा वांछित अभियुक्त सरफराज पुत्र इलियास नि0 ग्राम हुसैनपुर कलां थाना बुढाना जनपद मु0नगर को रामछैल तिराहा पर ताज होटल के पास कस्बा बुढाना से गिरफ्तार किया ।

 

शराब सहित दबोचा
मुजफ्फरनगर। Muzaffarnagar News)  अलग अलग स्थानों से अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थाना खतौली पर नियुक्त उ0नि0 सुखवीर सिंह द्वारा अभि0 सोनू पुत्र सुक्के निवासी आलू मिल के पीछेमोहल्ला सद्दीकनगर थाना खतौली जनपद मुजफ्फरनगर को पशु अस्पताल तहसील के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 16 पव्वे मिश रंगीली देशी शराब(मसालेदार) नाजायज बरामद किया गया। इसके अलावा थाना भोपा पर नियुक्त उ0नि0 रेशमपाल सिंह द्वारा अभि0 प्रवीन पुत्र समन्दर नि0 ग्राम नन्हेडा थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को निरगाजनी की ओर जाने वाले रास्ता से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 08 लीटर कच्ची शराब नाजायज बरामगद किया गया।

 

हादसो मे कई घायल
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News)  अलग-अलग सडक हादसो मे कुछ लोग घायल हो गए। जिन्हे उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार नगर के मौहल्ला गउशाला नदी रोड निवासी कृष्णा पुत्र राजीव मोहन आज सुबह अपनी बाईक द्वारा चरथावल रोड पर किसी काम से जा रहा था कि जैसे ही वह शनिधाम के समीप पहुंचा कि इसी बीच डीसीएम की चपेट मे आ जाने से वह घायल हो गया। बताया जाता है कि इस हादसे के बाद आरोपी डीसीएम चालक अपने वाहन सहित मौके से फरार हो गया। एक अन्य सडक हादसे के तहत बुढाना के विज्ञाना निवासी साजिद उर्फ शान शाहपुर से लौटते वक्त स्कूटी फिसलने पर घायल हो गया। जिसे पुलिस ने उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की सूचना दी। मंसूरपुर के गांव जौहरा निवासी मुकेश शर्मा पुत्र शिवनारायण शर्मा आज सुबह अपने खेतो से पशुओ के लिए चारा लाते वक्त ट्राली की पहिया गडढे मे आ जाने से घायल हो गया। घायल के परिजनो ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

 

शिविर 14 को
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News)  पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल के 24 वें स्थापना दिवस पर पटेल नगर स्थित श्री वर्धमान जैन भवन मे निःशुल्क विराट चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। 14 मई 2022 दिन शनिवार प्रातः9 बजे से दोपहर 12.00 तक चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री अनिल कंसल ने जारी प्रेस विज्ञप्ति मे अवगत कराया कि सीनियर आई सर्जन डा.स्वाति अग्रवाल द्वारा मरीजों की जांच करायी जाएगी। संस्था के पदाधिकारी चिकित्सा शिविर की सफलता के लिए तैयारियो मे जुटे हैं।

 

हादसे में बाईक सवार घायल
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News)  प्राईवेट बस की चपेट मे आकर बाईक सवार युवक घायल हो गया। जिसे स्थानीय दुकानदारो ने उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार अमित विहार कूकडा निवासी अखिलेश पुत्र किशोरी लाल बाईक द्वारा अपने घर वापिस लौटते वक्त कूकडा ब्लॉक चौराहे के समीप जौली की और से आ रही प्राईवेट बस की चपेट मे आकर घायल हो गया। जिसे आसपास के लोगों ने तुरंत ही उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया तथा घायल के परिजनो को हादसे की जानकारी दी।

 

समाचार (Muzaffarnagar News)

चलाया जागरूकता अभियानMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर । Muzaffarnagar News)  कस्बा सिसौली में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान चलाया जिसके तहत महिलाओं एवं छात्राओं को जागरूक किया गया। महिला दरोगा ने कहा कि शोषण घर में दिखे या कोई बाहर करे, ऐसे में छात्राएं चुप न बैठें। पुलिस के अलावा हेल्पलाइन नंबर पर फोन मिलाकर पीड़ा बताएं। शोषण करने वालों का कानूनी रूप से उपचार किया जाएगा। इसके बाद छात्राओं और महिलाओं को डायल-११२, १०९० और चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इससे पूर्व कस्बे में स्कूल, कालेजों के आसपास महिला दारोगा ने एंटी रोमियो स्क्वाड के साथ घूमकर छात्राओं को जागरूक किया। बाइकों पर घूम रहे युवकों को पकड़कर उसने पूछताछ की गई। फटकार लगाकर उन्हें चलता किया गया। छात्राओं को महिला हेल्पलाइन, समस्या और उसके समाधान के बारे में बताया गया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता सभा की गई, जिसमें अभिभावकों को बाल विवाह कानून के बारे में बताया गया, जबकि छात्राओं को महिला हेल्पलाइन को किन परिस्थिति में मिलाना चाहिए, इसकी जानकारी दी। महिला दारोगा ने छात्रों से सवाल भी किए, जिनका उत्तर बताकर उन्हें सचेत और सावधान रहने के उपाय बताए गए।मिशन शक्ति फेज-४ अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-११२, हेल्प लाइन-१८१, वुमेन पावर लाइन-१०९० आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया जा रहा है तथा सुरक्षा सम्बन्धी सुझावो का आदान प्रदान किया जा रहा है। बिना वजह खडे एवं घूम रहे व्यक्तियों/मनचलों/शौहदों की चेकिंग करते हुए सख्त चेतावनी दी जा रही है।

 

ग्रामीणों ने की मेला स्थगित की मांगMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News)  ग्राम कुकडा में आयोजित मेले को निरस्त करने की मांग को लेकर जिला प्रशासन को एक ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि वे इस मेले को निरस्त करने के लिए आपसे अपील करते है। इस मेले का आयोजन जॉली रोड ग्राम कूकडा में किया जा रहा है। मेले के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार की कोई सूचना ग्राम प्रतिनिधि (ग्राम प्रधान) एवं ग्राम वासियों को नहीं दी गई एव न ही उनसे किसी भी प्रकार की कोई अनुमति प्राप्त की गई है। जिस पर ग्राम वासियों में रोष व्यक्त है। ग्राम वासियों के नाराज होने के कारण निम्न है। आवासीय बस्ती के बीच मेले का आयोजन होने के कारण रात भर शोरगुल माहौल होने के कारण नींद में परेशानी वहीं बुजुर्ग व्यक्ति व बीमार व्यक्ति जिन्हें ध्वनि से परेशानी व हार्ट के मरीज है उनके लिए अनहोनी होने की आशंका। अतः आपसे सभी ग्राम वासी पुनः अपील करते हैं कि इस विषय पर संज्ञान लेते हुए मेले को निरस्त करने की कृपा करे। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, थाना प्रभारी, चौकी इंचार्ज, जिला मजिस्ट्रेट, मुख्यमंत्री के संज्ञान में भी लाया। इस दौरान नमीम अहमद, मौ. जुनैद,
सलमान, कासिम, सादिक, मौ० शहबाद, शाह आलम, मुस्तकी, नसीम अहमद, मौ. सादिक, मौ. फरमान, अमजद आदि मौजूद रहे।

 

संकुल गोष्ठी आयोजित
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News)  खंड शिक्षा अधिकारी सदर के निर्देशानुसार बी०आर०सी० बिलासपुर में सभी ए०आर०पी० सभी संकुल प्रभारी, सभी शिक्षक संकुल की गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह के निर्देशानुसार एवं खंड शिक्षा अधिकारी सदर श्री अजय कुमार के कुशल निर्देशन में बी०आर०सी० बिलासपुर में सभी ए०आर०पी० सभी संकुल प्रभारी, सभी शिक्षक संकुल की एक गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमे प्रेरणा साथी अनस और ऐश्वर्या का सहयोग रहा। खंड शिक्षा अधिकारी सदर ने सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप क्वालिटी शिक्षण पर कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।

 

स्कूलों का निरीक्षण कर दिये दिशा निर्देश
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News)  विकास खण्ड मोरना मुजफ्फरनगर के प्राथमिक विद्यालय भोकरहेङी – १, भोकरहेङी -३, प्राथमिक विद्यालय वजीराबाद ,उच्च प्राथमिक विद्यालय भोकरहेङी का निरीक्षण खंड शिक्षा अधिकारी मोरना द्वारा किया गया। विकास खण्ड मोरना मुजफ्फरनगर के प्राथमिक विद्यालय भोकरहेङी – १, भोकरहेङी -३, प्राथमिक विद्यालय वजीराबाद ,उच्च प्राथमिक विद्यालय भोकरहेङी का निरीक्षण खंड शिक्षा अधिकारी मोरना अनिल कुमार द्वारा किया गया। छात्रो का शैक्षिक स्तर संतोषजनक पाया गया। डी बी टी की धनराशि से कम से कम एक-एक ड्रेस सभी छात्र बनवाए इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अभिभावको की बैठक करने के निर्देश दिए गए। मिड डे मील मीनू के अनुसार बनवाया जा रहा है ।ग्राम प्रधान तिस्सा द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय तिस्सा मे आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत दिव्यांग शौचालय एवं किचन शेड निर्माण कार्य कराए जाने हेतु आग्रह किया गया ।

समस्याओं को सुन किया निस्तारण
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News)  जिलाधिकारी द्वारा अपने कार्यालय में जनता दर्शन में सुनी जन समस्याओं का निस्तारण किया गया।
कलैक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यलय में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के द्वारा अपने कार्यालय कक्ष में जनसुनवाई के अंतर्गत फरियादियों की समस्याओं को सुना गया। जनता दरबार में मुख्य रूप से भूमि विवाद, कृषि,राशन, जलभराव आदि से सम्बंधित शिकायते प्राप्त हुई। जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारीयों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये गये।
जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिये गये कि शिकायतो का निस्तारण त्वरित एवं प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
जनसुनवाई के दौरान उप जिलाधिकारी अभिषेक कुमार एवं अन्य फरियादी गण उपस्थित रहे।

कचहरी में चैकिंग अभियान चलाया
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News)  कचहरी परिसर की सुरक्षा के दृष्टिगत जनपदीय पुलिस, डॉग स्क्वायड, एएस चौक टीम द्वारा जनपद में स्थित कचहरी परिसर में सघन चौकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान सुरक्षा के दृष्टिगत लगे सीसीटीवी कैमरों, अभिलेखों आदि को चौक किया तथा डियूटी पर तैनात पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। डॉग स्क्वॉड व एएस चैक टीम द्वारा स्थानीय पुलिस बल के साथ कचहरी परिसर में खडे वाहनों एवं संदिग्ध वस्तुओं की जांच की साथ ही परिसर के आसपास घूम रहे संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई तथा वहां मौजूद व्यक्तियों से अपील की गयी कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/वस्तु दिखने पर तत्काल पुलिस को सूचना दे।

 

आत्महत्या के इरादे से कूदे व्यक्ति के कटे पैर, हालत गम्भीरMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News)  स्थानीय रेलवे स्टेशन पर आज सुबह एक व्यक्ति अचानक ट्रेन के आगे खुदकुशी करने के लिऐ कूद गया, जिसमे उसके शरीर के दो भाग हो गए, इसके बाद मौके पर लोगो ने फड़फड़ाते हुए व्यक्ति के मदद लिए १०८ एम्बुलेंस को कॉल किया, मौके पर कूकडा ब्लॉक से पहुंची १०८ एम्बुलेंस पर तैनात ईएमटी अतेंद्र कुमार व पायलट फहीम ने युवक को एंबुलेंस में बैठाया। गंभीर हालत देखते हुए ईएमटी अतेंद्र ने प्राथमिक उपचार भी किया। घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ईएमटी अतेंद्र कुमार ने बताया कि घायल व्यक्ति नाम राजू (६०) निवासी अलमासपुर थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर का रहने वाला है। १०८ एम्बुलेंस सेवा के प्रोग्राम मैनेजर राजेश रंजन ने इस कार्य के लिए स्टाफ की काफी सराहना की।

मीटिंग में विकास योजनाओं पर चर्चा
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News)  विकासखंड सदर में क्षेत्र पंचायत की मीटिंग आयोजित की गई जिसमे राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। विकासखंड सदर में क्षेत्र पंचायत की मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, ब्लाक प्रमुख श्रीमती वर्षा चौधरी, अमित चौधरी, खंड विकास अधिकारी सदर डॉ० नेहा शर्मा एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य व विकास खंड सदर के सभी स्टाफ द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में विकास के एजेंडे पर चर्चा की गई तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष के लिए प्रस्तावित विकास योजनाओं पर चर्चा की गई ओर कार्य योजना बनायीं गयी।

 

बुके देकर किया मंत्री नितिन अग्रवाल का स्वागत
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News)  उत्तर प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल अपने पहले सरकारी दौरे पर आज मुजफ्फरनगर पहुंचे। मेरठ रोड स्थित पीडब्लूडी गेस्ट हाउस पर आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का बीजेपी नेताओं व पुलिस, प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वागत किया। यहां पर बैठक के बाद बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में गौरव स्वरूप से मिलने के लिए मंत्री नितिन अग्रवाल रवाना होंगे। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का जिला पंचायत अध्यक्ष डा. वीरपाल निर्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता सरदार सुखदर्शन सिंह बेदी, राहुल गोयल, अंचित मित्तल, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारी कृष्णगोपाल मित्तल, राकेश त्यागी आदि ने फूल व बुके देकर स्वागत किया।

शातिर को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News)  एसएसपी अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते लगातार शातिरों को पकडने का अभियान जारी है। इसी कड़ी में चौकी प्रभारी किदवईनगर उप निरीक्षक रविंद्र सिंह द्वारा अभियुक्त जावेद पुत्र साजिद निवासी नबिया करीम मस्जिद के पास किदवईनगर थाना को०नगर जनपद मुजफ्फरनगर को एटूजेडं रोड मछली बाजार के सामने को०नगर मुजफ्फरनगर से मय नाजायज चाकू के गिरफ्तार किया गया ।

 

नागरिक भीषण गर्मी से हुए परेशानMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News)  गर्मी अपने पूरे योवन पर है जैसे जैसे मई माह बीत रहा है गर्मी भी वैसे वैसे बढ रही है। गर्मी के कारण आम नागरिक परेशान हो चुका है। गर्मी में निकलने से दोपहरी में अधिकाशं लोग परहेज कर रहे है। उमस भरी गर्मी के कारण लोग बेहाल नजर आए। दिन के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। चिकित्सकों ने गर्मी के समय एहतियात बरतने की सलाह दी है। शुक्रवार दिन का अधिकतम तापमान ३८.८ डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि बृहस्पतिवार को पारा ३६.८ डिग्री था। दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया। लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। शाम को कुछ देर के लिए ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे पहले रात का न्यूनतम तापमान भी २६.६ डिग्री रहा, जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
शरीर में न होने दें पानी की कमी
जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि गर्मी में एहतियात जरूर बरतें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। मामूली समस्या होने पर ही डॉक्टर से संपर्क करें।

 

मुख्य चिकित्साधिकारी ने सुनी समस्याएं
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News)  सीएमओ डा. महावीर सिंह फौजदार ने जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया। जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह के आदेशों के अनुपालन में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ महावीर सिंह फौजदार, द्वारा कार्यालय कक्ष में जनता दर्शन में सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराते हुए जन सामान्य की समस्याओं/शिकायतों को गम्भीरता पूर्वक सुन कर उसका समय से निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित अधिकारी प्राप्त शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर  करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस अवसर सहित जनता दर्शन में आये आम जन उपस्थित रहे।

 

वांछितों को किया गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News)  वरिष्ठ पुलिस अधीक्ष्का अभिषेक यादव के निर्देशों के चलते चौकी प्रभारी खालापार उप निरीक्षक प्रवेश कुमार शर्मा द्वारा वांछित अभियुक्त अंकुल कुमार पुत्र रूपचंद निवासी बहादरपुर थाना सिखेड़ा जनपद मुजफ्फरनगर व विशाल कुमार पुत्र स्व० सुभाष चंद्र निवासी ग्राम सिमर्थी थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर को सहारनपुर अड्डा रुड़की रोड को०नगर मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया।

 

गंगा के घाटो पर साफ-सफाई को लेकर सम्बन्धित अधिकारियो को दिये निर्देश
नाले की साफ-सफाई एवं फोगिंग छिडकाव करने के निर्देशMuzaffarnagar
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News)  कलेक्ट्रेट लोकवाणी सभागार में जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति एवं पर्यावरण समिति की बैठक आहूत की गई, जिसमें जिलाधिकारी द्वारा बिंदुवार विभिन्न विषयों पर समीक्षा करते हुए प्रत्येक अधिकारी से विस्तृत रूप से जानकारी प्राप्त की गई। इसी क्रम में जिलाधिकारी द्वारा बायो-मेडिकल वेस्ट की समीक्षा किए जाने हेतु अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक दशा में बायो मेडिकल वेस्ट को मानक के अनुसार कलेक्ट कर उनका निस्तारण कराया जाए। जनपद में पॉलिथीन के विरुद्ध कार्यवाही किये जाने हेतु नगर मजिस्ट्रेट एवं समस्त अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में टीम गठित कर वृहद स्तर पर चेकिंग अभियान चलाया जाए तथा पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए जुर्माना लगाया जाए। जिलाधिकारी द्वारा सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के संबंध में अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर को निर्देशित किया की जनपद में इकट्ठे होने वाले सॉलिघ्ड वेस्ट का प्रबंधन कर ससमय निस्तारण कराया जाए। परिवहन विभाग की समीक्षा करते हुए एआरटीओ मुजफ्फरनगर ने बताया की अप्रैल माह में प्रदूषण फैलाने वाले २७ वाहन का चालान किया गया तथा १० साल से पुराने डीजल १५ वाहनों को जांच कर एनओसी जारी की गई। २५ पेट्रोल वाहन पर कार्यावाही की १० वाहनो की पंजीयन निरस्त किये गये। बैठक में वन विभाग से जिला वन अधिकारी श्री कन्हैया पटेल द्वारा बताया गया कि आगामी जून-जुलाई माह में शासन द्वारा ३०.३० लाख पौधारोपण का लक्ष्य जनपद को प्रदान किया गया है, जिसमें वृक्षारोपण कार्य से सम्बन्धित भूमि चिन्हित एवं गड्ढा खुदान की सूचना वनाधिकारी को दे। साथ ही शासन के निर्देशों अनुसार अमृत महोत्सव उद्यान कार्यक्रम चलाए जाने की भी योजना है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगर पंचायत में ७५ पौधों के माध्यम से कोई चित्र जैसे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम, तिरंगा ध्वज इत्यादि बनाए जाएं तथा नगर पालिका परिषद क्षेत्रों में ७५० पौधों का लक्ष्य अमृत महोत्सव उद्यान के लिए निर्धारित किया गया है। समीक्षा बैठक के उपरांत जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी अपने कार्य को गंभीरता से लें एवं शासन की मंशा अनुरूप कार्य को संपन्न कराएं यदि किसी विभाग द्वारा कार्य में लापरवाही पाई गई तो उसके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उक्त बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आलोक यादव, एम०डी०ए० सचिव महेन्द्र प्रताप सिंह, जिला वन अधिकारी कन्हैया पटेल एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

रेलवे स्टेशन का केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने किया निरीक्षण
मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar News)  केन्द्रीय राज्य मंत्री डा.संजीव बालियान ने आज दोपहर के वक्त स्थानीय रेलवे स्टेशन पहुंच कर रेलवे स्टेशन की नई बिल्डिंग के निर्माण कार्य तथा अन्य व्यवस्थाओ को लेकर स्थलीय निरीक्षण किया। तथा मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री डा.संजीव बालियान के साथ पालिकाध्यक्ष श्रीमति अन्जू अग्रवाल, स्टेशन अधिक्षक विपिन चन्द त्यागी, सभासद विपुल भटनागर,थानाध्यक्ष जीआरपी,व्यापारी नेता दीलिप कुमार,श्याम भाई, दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष घनश्याम भगत आदि मौजूद रहे।

News

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 8 =