Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: सिसौली में मिशन शक्ति के तहत चलाया जागरूकता अभियान

मुजफ्फरनगर । Muzaffarnagar News)  कस्बा सिसौली में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान चलाया जिसके तहत महिलाओं एवं छात्राओं को जागरूक किया गया। महिला दरोगा ने कहा कि शोषण घर में दिखे या कोई बाहर करे, ऐसे में छात्राएं चुप न बैठें। पुलिस के अलावा हेल्पलाइन नंबर पर फोन मिलाकर पीड़ा बताएं।

शोषण करने वालों का कानूनी रूप से उपचार किया जाएगा। इसके बाद छात्राओं और महिलाओं को डायल-११२, १०९० और चाइल्ड हेल्पलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

इससे पूर्व कस्बे में स्कूल, कालेजों के आसपास महिला दारोगा ने एंटी रोमियो स्क्वाड के साथ घूमकर छात्राओं को जागरूक किया। बाइकों पर घूम रहे युवकों को पकड़कर उसने पूछताछ की गई। फटकार लगाकर उन्हें चलता किया गया। छात्राओं को महिला हेल्पलाइन, समस्या और उसके समाधान के बारे में बताया गया।

इसके बाद प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता सभा की गई, जिसमें अभिभावकों को बाल विवाह कानून के बारे में बताया गया, जबकि छात्राओं को महिला हेल्पलाइन को किन परिस्थिति में मिलाना चाहिए, इसकी जानकारी दी। महिला दारोगा ने छात्रों से सवाल भी किए, जिनका उत्तर बताकर उन्हें सचेत और सावधान रहने के उपाय बताए गए।

मिशन शक्ति फेज-४ अभियान के अन्तर्गत महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं के लिए समर्पित विभिन्न सेवाओं/हेल्पलाईन नम्बरों (ट्वीटर सेवा, डॉयल-११२, हेल्प लाइन-१८१, वुमेन पावर लाइन-१०९० आदि) के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया जा रहा है तथा सुरक्षा सम्बन्धी सुझावो का आदान प्रदान किया जा रहा है। बिना वजह खडे एवं घूम रहे व्यक्तियों/मनचलों/शौहदों की चेकिंग करते हुए सख्त चेतावनी दी जा रही है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21611 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × one =