संपादकीय विशेष

Muzaffarnagar: नागरिक भीषण गर्मी से हुए परेशान, शरीर में पानी की कमी न होने दें

मुजफ्फरनगर।Muzaffarnagar )  गर्मी अपने पूरे योवन पर है जैसे जैसे मई माह बीत रहा है गर्मी भी वैसे वैसे बढ रही है। गर्मी के कारण आम नागरिक परेशान हो चुका है। गर्मी में निकलने से दोपहरी में अधिकाशं लोग परहेज कर रहे है।

उमस भरी गर्मी के कारण लोग बेहाल नजर आए। दिन के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। चिकित्सकों ने गर्मी के समय एहतियात बरतने की सलाह दी है। शुक्रवार दिन का अधिकतम तापमान ३८.८ डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि बृहस्पतिवार को पारा ३६.८ डिग्री था।

दिनभर उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल नजर आए। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ नजर आया। लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई। शाम को कुछ देर के लिए ठंडी हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। इससे पहले रात का न्यूनतम तापमान भी २६.६ डिग्री रहा, जिससे लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

शरीर में न होने दें पानी की कमी

जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि गर्मी में एहतियात जरूर बरतें। शरीर में पानी की कमी न होने दें। मामूली समस्या होने पर ही डॉक्टर से संपर्क करें।

 

Dr. S.K. Agarwal

डॉ. एस.के. अग्रवाल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग एडिटर हैं। वह मीडिया योजना, समाचार प्रचार और समन्वय सहित समग्र प्रबंधन के लिए जिम्मेदार है। उन्हें मीडिया, पत्रकारिता और इवेंट-मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में लगभग 3.5 दशकों से अधिक का व्यापक अनुभव है। वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों, चैनलों और पत्रिकाओं से जुड़े हुए हैं। संपर्क ई.मेल- drsanjaykagarwal@gmail.com

Dr. S.K. Agarwal has 415 posts and counting. See all posts by Dr. S.K. Agarwal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four + 10 =