Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: एस डी. ग्लोबल स्कूल में रेड कलर डे धूमधाम के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  एस डी. ग्लोबल स्कूल में रेड कलर डे बहुत धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चे लाल रंग की पोशाक पहन के आये।

लाल रंग की पोशाक पहने बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किये, जिसमें बच्चों ने कविता और नृत्य प्रस्तुत किया। बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। इस मौके पर विद्यालय के निदेशक डॉ सिद्धार्थ शर्मा ने बच्चों के साथ अपना समय व्यतीत किया, और बताया कि लाल रंग उत्साह सौभाग्य साहस और नये जीवन का प्रतीक है ।

वही विद्यालय की प्रधानाचार्या श्वेता वत्स ने भी बच्चों को लाल रंग का महत्व बताते हुए बताया कि लाल रंग मनुष्य के शरीर को स्वस्थ और मन को हर्षित करने वाला होता है, इससे स्वास्थ्य सुधरता है और मन प्रसन्न रहता है लाल टीका पराक्रम एवं विजय का प्रतीक होता है प्राय देवी देवताओ की प्रतिमा पर लाल रोली का टीका लगाया जाता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकगण – प्रीति गोयल, मंजू श्यामा भारती, लवीना गुप्ता, अभिलाषा ,पिंकी, अनुज राठी, दीपावली, श्वेता जैन, सोनिका शर्मा, , रवि कुमार, सागर नगरवाल, सुमित गुप्ता, मोहित शर्मा, शालिनी शर्मा, निखिल, कोमल, सुभाष आदि का सहयोग रहा ।

कार्यकारणी की सभा का हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)  रुड़की रोड स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में त्यागी सभा भवन में जनपद मुजफ्फरनगर की कार्यकारणी की एक सभा का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सभा के अध्यक्ष हरिओम त्यागी तथा संचालन सभा के मंत्री ब्रह्मप्रकाश त्यागी ने की मन्त्री ब्रह्मप्रकाश त्यागी ने पिछले २ माह का ब्यौरा प्रस्तुत किया

जिसको सभी सदस्यों ने ध्वनिमत से पारित कर दिया त्यागी सभा भवन में समाज के उत्थान के लिये हवन पूजन किया गया और भविष्य के लिये रूप रेखा तय की। सभा मे मौजूद दर्शन लाल, बृजेश त्यागी, सत्यवीर त्यागी, सुरेश त्यागी, अशोक जोनी, उमेश, सोनू, शिवकुमार, मंगल सिंह, विजयपाल, सूर्यकान्त त्यागी आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21149 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 − nine =