Moradabad News: अय्यूबी शादी हॉल में मामूली कहासूनी के बाद जमकर चले लात-घूसे
Moradabad News: कटघर थाना क्षेत्रके अय्यूबी शादी हॉल में लात घूसे और बेल्टों से जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट की वायरल वीडियो हो रहा है। वहीं, वीडियो के साथ एक मैसेज भी वायरल हो रहा है। पुलिस समय पर पहुंचती तो हमारी पिटाई नहीं होती और नहीं झगड़ा होता।
थाना कटघर क्षेत्रअय्यूब शादी घर में शादी का खाना खिलाया जा रहा था। वहीं, खाना खिला रहे लड़की पक्ष के लोगों से उसके पक्ष के लोगों की खाना गर्म निकालने पर कहासुनी हो गई। धीरे धीरे कहासुनी डट कर मार-पीट में बदल गई और शादी हॉल में दोनों पक्षों के बीच जम कर लात घूसे चल पड़े।
#WATCH #UttarPradesh #Moradabad
शादी हॉल के अंदर जमकर चले लात घूसे और बेल्टे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल.दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट
मामूली कहासुनी को लेकर जमकर मारपीट pic.twitter.com/4szmZFGXhn— News & Features Network (@mzn_news) May 17, 2022
112 नंबर पर कई बार कॉल करने के बाद भी पुलिस के न पहुंचने पर लड़की पक्ष के लोगों ने वीडियो वायरल कर दिया, जो शहर में आग तरह फैल रहा है। अय्यूब शादी घर के आस-पास के लोगों ने बताया कि मामला शनिवार की शाम का है।
इस वीडियो वायरल के बारे में पुलिस का कहना है कि इस वीडियो के बारे में जांच कर रहे हैं। हमारे पास कोई भी पक्ष अपनी शिकायत लेकर आता है तो हम उसकी पूरी मदद करेंगे और हम लोग खुद भी इस वीडियो का संज्ञान लेकर जानकारी कर रहे हे। साथ में कहा कि आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई होगी।

