Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: एसडी कालेज मैनेजमेंट में परीक्षाफल घोषितः कॉलेज का किया नाम रोशन

मुजफ्फरनगर।।(Muzaffarnagar News) एस.डी. कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में बी०बी०ए० पंचम सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित होने के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र/छात्राओं ने मुजफ्फरनगर जिले मे सबसे अधिक अंक प्राप्त किये जिसमें प्रथम स्थान पर आने वाले गोपाल बिंदल ने ७७.३३ प्रतिशत अंक प्राप्त किये

द्वितीय स्थान खुशी सोम जिसने ७७ प्रतिशत व तृतीय स्थान पर आने वाली ईशिका गोयल ने ७५.६६ प्रतिशत अंक प्राप्त किये। प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, अभिभावको व बी०बी०ए० विभाग के सभी शिक्षकगणों को दिया । प्रथम स्थान पर आने वाले गोपाल बिंदल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व बी०बी०ए० विभाग के सभी शिक्षक गणों को दिया।

गोपाल ने कहा कि एस.डी. मैनेजमेंन्ट में पढाई का अच्छा माहौल है। द्वितीय स्थान पर आने वाली सफलता का श्रेय भगवान को व कॉलेज में अच्छे अनुशासन को दिया। खुशी ने कहा कि वह बैंक मेनेजर बनना चाहती है। तृतीय स्थान पर आने वाली ईशिका गोयल ने कहा कि मै ओर अधिक मेहनत से पढाई कर आगे प्रथम स्थान प्राप्त करने की पूरी कोशिश करूँगी।

इसी के साथ सभी प्रतिभाशाली छात्र/छात्राओं ने सभी शिक्षकगणों को अपनी कामयाबी के लिये धन्यवाद देते हुये कहा कि हमे उचित शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिली व जीवन मे आगे बढ़ने का हौसला मिला ! ऑनलाईन कार्यक्रम के प्रारम्भ में कॉलेज प्राचार्य डा० संदीप मित्तल जी ने तीनों छात्राओं को भविष्य में निरन्तर आगे बढ़ने का आर्शीवाद दिया।

उन्होने इस अवसर पर कहा कि बच्चों की मेहनत व शिक्षको का सही मार्ग दर्शन ही बच्चों का भविष्य उज्जवल बनाता हैं, हमारे कॉलेज का परीक्षाफल इस वर्ष भी पिछले वर्ष की ही तरह बहुत अच्छा रहा व उन्होने बी०बी०ए० विभाग के विभागाध्यक्ष व सभी शिक्षकगणों को बधाई दी।
इस अवसर पर विभागाध्यक्ष श्री राजीव पाल सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे कॉलेज मे छात्र/छात्राओं के लिये समय समय पर विभिन्न विषयों पर सेमिनार, वेबिनार, व वर्कशॉप का आयोजन होता रहता है तथा समय-समय पर विभिन्न कम्पनियों की इंडस्ट्रियल विजिट करायी जाती है

जिससे छात्रध्छात्राओं में आत्मविश्वास की भावना बनती है व उन्हे अपने बारे । भविष्य के निर्णय लेने के लिये आसानी हो जाती है, इसके अलावा छात्रध्छात्रायें अपने बी०बी०ए० के अन्तिम वर्ष में अलग-अलग कम्पनियों में ट्रेंनिग करते है जिसकी व्यवस्था भी कॉलेज के माध्यम से करायी जाती है।

इस अवसर पर बी०बी०ए० विभाग से डा० संगीता गुप्ता, दीपक गर्ग, अक्षय जैन, मौ० अन्जर, प्राची, पूर्वी संगल, सोनिका, शंशाक, प्रशान्त गुप्ता, विनिता चौधरी, सतीश एवं उमेश मलिक आदि शिक्षकगणों व स्टॉफ ने ऑनलाईन कार्यक्रम मे अपना प्रतिभाग किया व प्रतिभाशाली छात्रःछात्राओं को बधाई व आर्शीवाद दिया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

12 + 19 =