Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एडीएम वित्त एवं राजस्व को 51000 रूपये का चैक सौपा

मुजफ्फरनगर। आयुष बोर्ड के चेयरमैन ने कोरोना वायरस के दृष्टिगत पीएम केयर फंड के लिए एडीएम वित्त एवं राजस्व को 51000 रूपये का चैक सौपा। उल्लेखनीय है कि इस समय देश वैश्विक आपदा कोरोना वायरस के प्रभाव के कारण संकट के दौर से गुजर रहा है।

जिस कारण शासन प्रशासन की और से कोविड 19 के दृष्टिगत विभिन्न व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। वहीं दूसरी और विभिन्न सरकारी तथा गैर सरकारी संस्थाए तथा स्वयंसेवी संस्थाए राष्ट्रहित मे आगे आ रही है।

तथा उक्त संस्थाओ द्वारा पीएम केयर फंड मे राहत राशि के चैक भेजे जा रहे हैं। इसी संदर्भ मे दोपहर के वक्त कचहरी स्थित एडीएम कार्यालय पहुंचे आयुर्वेदिक तथा युनानी तिब्बी चिकित्सा बोर्ड, उ.प्र. के अध्यक्ष डा.सुभाष चन्द्र शर्मा ने अपने व्यक्ति गत खाते से एडीएम वित्त एवं राजस्व आलोक कुमार को 51 हजार रूपये धनराशि का राहत राशि चैक सौपा।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21746 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

16 + 11 =